लव जिहाद' का मामला आया सामने,'4 बच्चों के बाप से निकाह के जिद पर अड़ी 19 साल की लड़की,देखे वीडियो

लव जिहाद' का मामला आया सामने,'4 बच्चों के बाप से निकाह के जिद पर अड़ी 19 साल की लड़की,देखे वीडियो

फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद में हिन्दू कार्यकर्ता बिट्टू बजरंगी ने शाहनवाज नाम के एक युवक को 'लव जिहाद' के आरोप में पकड़ कर पुलिस के हवाले किया है।

लड़की के भाई ने आरोप लगाया कि शाहनवाज ने कुछ खिला-पिला कर उनकी बहन का ब्रेनवॉश कर डाला है। लड़की के घर के आगे आरोपित शाहनवाज की दुकान है।

आरोप है कि पहले से 4 बच्चों का अब्बा शाहनवाज 21 साल की हिन्दू लड़की से लम्बे समय से अफेयर में था। लड़की शाहनवाज से किसी भी हाल में निकाह करने पर आमादा थी। ऐसा न होने पर वो अपने घर वालों से आत्महत्या की धमकी दिया करती थी। शाहनवाज के साथ आई लड़की ने हिन्दू संगठन के सदस्यों से नोकझोंक भी की। घटना शनिवार (21 अक्टूबर, 2023) की है।

‘फरीदाबाद न्यूज़’ पर LIVE दिखाए गए पूरे घटनाक्रम को ‘गोरक्षा बजरंग फ़ोर्स संगठन’ के अध्यक्ष बिट्टू बजरंगी ने अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया है। आरोपित शाहनवाज फरीदाबाद का ही निवासी है। जब बिट्टू बजरंगी शाहनवाज के पास पहुँचे तब ‘गोरक्षा बजरंग फ़ोर्स’ के सदस्यों से उलझने लगी। लड़की ग्रेजुएशन द्वितीय वर्ष की छात्रा है। खुद को 25 साल की बताते हुए लड़की ने कहा कि उसे पता है कि शाहनवाज शादीशुदा है लेकिन उसके बाल-बच्चेदार होने से भी कोई फर्क नहीं पड़ता।

हालाँकि, कोर्ट में ही लड़की का भाई इस निकाह का विरोध कर रहा था। इस मामले पर शाहनवाज खुद को बेकसूर बताते हुए लड़की पर ही निकाह का दबाव बनाने का आरोप लगाता रहा। शाहनवाज ने बताया कि उसका अपनी पहली बीवी से तलाक नहीं हुआ है लेकिन वो लड़की के कहने पर अदालत आया है। कोर्ट में मौजूद लड़की के भाई राहुल ने रोते हुए बताया कि उनकी बहन कॉलेज की छात्रा है। बकौल राहुल, उन्होंने पूरे परिवार के साथ अपनी बहन को इज्जत न उछालने की दुहाई दी लेकिन इसका कोई असर लड़की पर नहीं पड़ा।

जब पत्रकारों ने निकाह करने पहुँची लड़की से पूछा कि शाहनवाज़ में आखिर क्या अच्छा है, तो जवाब आया, “क्यों बताऊँ।” बिट्टू बजरंगी ने बताया कि वो अदालत में लड़की के परिजनों की माँग पर आए थे। लड़की के भाई ने आरोप लगाया कि शाहनवाज ने कुछ खिला-पिला कर उनकी बहन का ब्रेनवॉश कर डाला है। लड़की के घर के आगे आरोपित शाहनवाज की दुकान है। पीड़ित भाई के मुताबिक वो और उनके पिता ड्यूटी चले जाते थे इस बीच उनकी बहन शाहनवाज के चंगुल में फँस गई। लड़की के भाई ने ही शाहनवाज को कोर्ट में निकाह के बहाने से बुलवाया था।

बिट्टू ने हमें बताया कि लड़की का परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ का रहने वाला है जो फिलहाल फरीदाबाद के गाँधी कॉलोनी में रहता है। लड़की के घर के ठीक सामने शाहनवाज ने बिजली के पार्ट्स बेचने की दुकान खोल रखी है। बिट्टू ने हमें बताया कि लड़की के बयान के आधार पर पुलिस ने बाद में शाहनवाज को छोड़ दिया। हालाँकि कानूनन ये शादी नहीं हो पाई और लड़की को भी उसके घर वालों के सुपुर्द कर दिया गया है। साभार ए.आई।

देखे वीडियो 👇
https://twitter.com/Kavi_Jaihind/status/1715973533061566755?t=g_U7vk3cqqDlv5XxjggV5A&s=19

फाइल फोटो 

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने