अशोकनगर। मध्यप्रदेश के अशोकनगर से एक दिल दहलनी वाली घटना सामने आई है। जहां चलती कार में 4 लोगों ने एक महिला के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद महिला को मियापुर गांव के खेत में अर्धनग्न हालत में फेंक कर फरार हो गए। बात दें कि यह घटना शनिवार शाम की बताई जा रहे है। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित महिला को तत्काल इलाज के लिए अस्पातल में भर्ती करवाया और मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।
चलती कार में महिला के साथ 4 ने किया गैंगरेप
मिली जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय पीड़ित महिला शिवपुरी जिले के मौसी गांव की रहने वाली है। जिसकी लंबे समय से तबियत ख़राब होने के चलते शनिवार शाम को इलाज के लिए पास के ही गांव में गई थी. जहां से लौटकर एक स्थान पर बैठकर यात्री वाहन का इंतजार कर रही थी, इस दौरान कार सवार चार युवक निकले और महिला को रुककर छोडऩे के लिए कहा, महिला के मना करने पर चारों ने जबरन कार में बिठा लिया और चलती कार में उसके साथ रेप किया और रात भर महिला को कार में ही इधर से उधर घुमाते रहे। इस दौरान आरोपी ने महिला के अतरअंग को धारदार हथियार से काटा और अधमरी और गंभीर हालत में महिला को खेत में फेक कर फरार हो गए।
ईसागढ़ - शाडोरा थाना क्षेत्र के बीच हुआ रेप
घटना की जानकारी देते हुए अशोकनगर एसडीओपी विवेक शर्मा ने बताया कि महिला का रेप शनिवार शाम ईसागढ़ - शाडोरा थाना क्षेत्र के बीच हुआ। उसके बाद महिला को आरोपी फेंक कर फरार हो गए। जिसके बाद जब लोगों ने रविवार की सुबह 6 बजे महिला को खेत में बेहोशी और अर्धनग्न की हालत में देखा तो ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शाडोरा पहुंचाया गया। लेकिन महिला की हालत गंभीर होने के चलते पीड़िता को अशोकनगर जिला अस्पताल रेफर किया गया। फ़िलहाल आरोपी की गिरफ़्तारी नहीं हो पाई है। सभी की तलाश जारी है। सभा को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। साभार हरिभूमि।
देखे वीडियो 👇
https://twitter.com/tweet_sandeep/status/1708676926036992046?t=yQdAF4qGut8UMnpm6sX7fQ&s=19
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें