जौनपुर। खेतासराय थाना क्षेत्र के मझौरा गांव में बदमाशों की गोली से घायल मत्स्य पालक की रविवार की रात्रि अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने उन्हें जौनपुर जिला अस्पताल से लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया था।
घटना के चार दिन बाद भी पुलिस एक भी आरोपितों को पकड़ नहीं पाई है।
मझौरा गांव निवासी अबूजर उर्फ रुस्तम पुत्र स्व.अबुशाद घर रहकर कृषि कार्य के साथ मत्स्य पालन का काम करते थे। रात को मछलियों की रखवाली के लिए तालाब पर चले जाते थे। 28 सितंबर की रात अबूजर तालाब पर बने कमरे में सोए थे। अगले दिन सुबह कमरे का दरवाजा खोलकर बाहर निकले तो बदमाशों ने उन पर गोलियों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीणों संग परिजन तालाब पर पहुंचे तो अबूजर खून से लथपथ मिले। तबतक बदमाश घटना को अंजाम देने के बाद भाग चुके थे।
परिजन आनन-फानन में अबूजर को पीएचसी सोंधी ले गए। जहां से जौनपुर के लिए रेफर कर दिया गया था। जौनपुर से परिजन लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल ले गए। जहां बीती रात अबूजर ने दम तोड़ दिया। उनकी मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मचा है। घटना के बाद मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद और एक अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। इस दौरान पुलिस ने कई लोगों को उठाकर आरोपितों तक पहुंचने के लिए पूछताछ की। घटना के बाद से पुलिस को अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। अबूजर की हत्या के पीछे गांव में विकास कार्यों में ग्राम प्रधान द्वारा धांधली करने का अधिकारियों से शिकायत करना बताया जा रहा है। साभार एचटी।
![]() |
अबूजर उर्फ रुस्तम,फाइल फोटो |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें