दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय की एक छात्रा से बंबल डेटिंग एप के जरिये दोस्ती कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने मंगलवार को उत्तरी दिल्ली के गुलाबी बाग थाने में राघव ठाकुर नामक युवक के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दी।
पुलिस ने महिला आयोग की काउंसलर से पीड़िता की काउंसलिंग कराई। छानबीन के बाद पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है। पीड़िता का आरोप 18 जनवरी को आरोपी ने अपने फ्लैट पर ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। अब वारदात के करीब 10 माह बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर मामले की शिकायत दी है।
मूलरूप से मध्य प्रदेश की रहने वाली 23 वर्षीय पीड़िता उत्तरी दिल्ली में पीजी में रहती है। वह नॉर्थ कैंपस के एक कॉलेज से ग्रेजुएशन कर रही है। पीड़िता ने बताया कि 17 जनवरी को उसकी दोस्ती बंबल डेटिंग एप के जरिये राघव ठाकुर नामक युवक से हुई। दोनों ने खूब चैटिंग की। अगले दिन 18 जनवरी को बातचीत के बाद राघव ने देर रात को मिलने की बात कर छात्रा को एक चाय की दुकान पर बुलाया। पीड़िता ने मना भी किया, लेकिन आरोपी के जोर देने पर वह उससे मिलने आ गई।
बातचीत के बाद आरोपी पीड़िता को अपने फ्लैट पर ले गया। देर रात करीब 3.00 बजे आरोपी ने जबरन पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। बाद में पीड़िता वापस अपने पीजी में आ गई। इसके बाद आरोपी लगातार पीड़िता से बातचीत करने का प्रयास करता रहा, लेकिन पीड़िता ने उससे मिलने और बातचीत से मना कर दिया। लोकलाज के डर से उसने मामले की शिकायत पुलिस से नहीं की। अब 24 अक्तूबर को हिम्मत जुटाकर पीड़िता ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने छानबीन के बाद दुष्कर्म का मामला दर्ज की जांच शुरू कर दी है। साभार ए यू।
![]() |
सांकेतिक चित्र |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें