बागपत। सोशल मीडिया पर यूपी के बागपत का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में भाजपा जिलाध्यक्ष और हेड कांस्टेबल की तीखी बहसबाजी दिखाई दे रही है। वीडियो में दोनों एक-दूसरे को देख लेने की धमकी तक दे रहे हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष और हेड कांस्टेबल की बहसबाजी के दौरान भाजपा के अन्य कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे और दबंगई दिखाने लगे। दरअसल गुरुवार को बागपत में सीएम योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम था। सीएम योगी की सुरक्षा के चलते काफी मात्रा में फोर्स को तैनात किया गया था। सुरक्षा में कई पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई थी। जगह-जगह बैरीकेडिंग भी लगे थे। इसी बीच भाजपा जिलाध्यक्ष की गाड़ी निकली, उसमें भाजपा कार्यकर्ता सवार थे। गाड़ी रोकने पर भाजपा कार्यकर्ता हेड कांस्टेबल से भिड़ गए।
इसी बीच पीछे से दूसरी गाड़ी में भाजपा जिलाध्यक्ष भी आ गए और पुलिस वालों को देख लेने की धमकी देने लगे। बीच सड़क पर हो रहे इस तमाशे को देखने के लिए भीड़ इकट्ठा हो गई। बाद में अन्य पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए लेकिन भाजपा जिलाध्यक्ष और उनके समर्थक पुलिस कांस्टेबल से भिड़ने से बाज नहीं आए। आरोप है कि इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ने हेडकांस्टेबल को कई अपशब्द भी कहे। इतना हीं नहीं हेडकांस्टेबल को तटपूंजिया तक कह डाला और हेड कांस्टेबल की वर्दी पकड़ ली। इस पर हेड कांस्टेबल भड़क गया। भाजपा नेता और हेड कांस्टेबल के बीच हो रही गरमा गर्मी के बीच कई पुलिसकर्मी भी मौजूद थे, लेकिन इसके बाद मामला शांत नहीं हो सका। हेड कांस्टेबल ने भाजपा जिलाध्यक्ष और उनके कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए व्यवहार का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।
अलीगढ़ में भाजपा नेताओं ने दारोगा को पीटा
भाजपा नेताओं की दबंगई कई जगह देखने को मिल रही है। इसी तरह का नजारा अलीगढ़ में भी देखने को मिला है। यहां सादी वर्दी में चेकिंग करने गए भाजपा नेताओं ने दारोगा पर शराब के नशे में होने का आरोप लगाते हुए पीट दिया। दारोगा की ये पिटाई सीओ और एसएचओ की मौजूदगी में हुई। इसके बाद भाजपा नेता वारदात के बाद भागने में कामयाब रहे। पिटाई के बाद दारोगा ने अपने ही आला अफसरों पर कई तरह के सवाल उठा दिए हैं। साभार एचटी।
देखे वीडियो 👇
https://twitter.com/Benarasiyaa/status/1717445991169966470?t=36-g4JtaQzSlNjqZOIZZxg&s=19
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें