जौनपुर। बदलापुर क्षेत्र के देवरिया गांव स्थित में शनिवार की देर शाम कुएं में एक युवक का शव मिला था। परिवार के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एक नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
देवरिया गांव निवासी बिरहा गायक योगेंद्र यादव उर्फ पलालू यादव का शव कुएं में मिला था। पलालू की बहन संध्या यादव ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके भाई को गांव के ही दीपक यादव अपने अन्य साथियों के साथ 29 सितंबर की शाम को बुलाया था। आरोप लगाया कि हत्या करके शव को कुएं में डाल दिया। 29 सितंबर को भाई के गायब होने के बाद रात भर खोजबीन किया लेकिन उसका कहीं अता पता नहीं चला।
इसके बाद 30 सितंबर को थाने में जाकर उसके गायब होने की गुमशुदगी दर्ज कराई गई। तब तक 30 सितंबर की शाम को आसपास गांव के लोगों ने भाई का शव कुएं में देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सीओ अशोक सिंह, प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार राय मौके पर पहुंच गए।
पुलिस ने मौके पर फायर ब्रिगेड बुलाकर भाई का शव कूंए से बाहर निकाला। पंचायत नामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार राय ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगायी गई है। साभार ए यू।
![]() |
सांकेतिक चित्र |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें