आजमगढ़। कंपोजिट विद्यालय सिधारी के प्रधानाचार्य आफताब अहमद को छात्रों के साथ अश्लील हरकतें करने और शारीरिक शोषण करने के आरोप में पुलिस ने रविवार रात गिरफ्तार किया।
आरोपित प्रधानाचार्य काफी पहले से स्कूल के बच्चों का शारीरिक शोषण कर रहा था, लेकिन छात्र इस बारे में अपने घर वालों को बता नहीं पा रहे थे। स्वच्छता के प्रति बच्चों को जागरूक करने के लिए रविवार को को दिन में विद्यालय बुलाया गया था।
एक छात्र ने घर पहुंच कर प्रधानाचार्य की अश्लील हरकतों की शिकायत की। आक्रोशित स्वजन ने विद्यालय पहुंचकर हंगामा किया। इसकी जानकारी होने पर कई अन्य बच्चों ने भी अपने माता-पिता को प्रधानाचार्य की करतूत के बारे में बताया।
इसके बाद कई अन्य अभिभावक भी विद्यालय पहुंच गए। बवाल बढ़ता देख आरोपित प्रधानाचार्य विद्यालय से फरार हो गया। अभिभावकों ने सामूहिक रूप से शिकायती पत्र सिधारी थाने में दिया।
अधिकारी बोले...
एएसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि सीओ सिटी गौरव शर्मा ने मामले की जांच की और मुकदमा दर्ज कर आरोपित आफताब अहमद निवासी गुलाबी का पुरा थाना कोतवाली को हाइडिल चौराहा से गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस रिमांड के लिए उसे सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपित के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट और एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। साभार जेएनएन।
![]() |
सांकेतिक चित्र |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें