महिला ने सांप को बेटे का पुनर्जन्म मान कर कंधे पर ले घूम रह थी, उसे देखने के लिए लगा जमावड़ा,देखे वीडियो

महिला ने सांप को बेटे का पुनर्जन्म मान कर कंधे पर ले घूम रह थी, उसे देखने के लिए लगा जमावड़ा,देखे वीडियो

कोटा। एक अजीब मामला सामने आया है। यहां एक घर में सांप निकला तो सब डर गए लेकिन घर की एक महिला ने सांप को बेटे का पुनर्जन्म मान लिया और उसे कंधे पर लेकर घूमती रही। घर वाले उसे दूध पिलाते रहे, यह सुनकर महिला के घर बड़ी संख्या में लोग पहुंचने लगे।

हालांकि दो दिन बाद ही सांप की मौत हो गई।

राजस्थान के कोटा स्थित सांगोद कस्बे के एक गांव के एक घर में ब्लैक कोबरा घुस गया। घर के सभी लोग डरे और सांप को मारने की तैयारी कर रह थे लेकिन 65 वर्षीय बादाम बाई आईं और सबको सांप को मारने से रोक दिया। बताया जा रहा है कि महिला ने सांप के सामने हाथ जोड़कर कहा कि परिवार का कोई देवता हो तो रुको वरना यहां से चले जाओ, सांप नहीं गया। इसके बाद महिला ने कहा कि अगर मेरा बेटा है तो आकर मेरी झोली में बैठा जा। इसके बाद सांप महिला के आँचल में आकर बैठ गया।

लोगों के बुलावे पर निकल आया सांप!

महिला के अनुसार, मैंने दूध मंगवाया और उसे दूध पिलाया। जहां-जहां मैं जाती थी वह पीछे पीछे आ रहा था। कुछ समय बाद वह झाड़ियों में चला गया, इसकी खबर सुनकर पड़ोस के लोग एकत्रित हो गए। सांप को बुलाने लगे। कुछ देर बाद ही वह निकलकर आ गया। बादाम देवी ने बताया कि दूसरे दिन फिर ये सांप आया था, फिर उसे दूध पिलाया गया।

देखिए वीडियो

जब दूसरे दिन महिला को सांप मिला तो उसे कंधे बैठाकर अपने घर तक लेकर आई। यह देखकर लोग हैरत में पड़ गए। महिला उसे प्यार और दुलार करती दिखाई दी। धीरे-धीरे इसके फोटो और वीडियो वायरल होने लगे और घर पर बड़ी संख्या में लोग पहुँचने लगे। हालांकि दो दिन बाद इस सांप के मर जाने की खबर सामने आई है।

एक शख्स ने बताया कि महिला 15 साल पहले महिला के बेटे हंसराज की 25 साल की उम्र में मौत हो गई थी। घर में जब सांप निकला तो महिला ने मान लिया कि ये उसका ही बेटा है और उसका पुनर्जन्म हुआ है। सांप की मृत्यु के बाद उसका दाह संस्कार किया गया। अब इस सांप और महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। साभार जनसत्ता।

देखे वीडियो 👇

https://twitter.com/GoldySrivastav/status/1714475476562198803?t=Ztni3o0gGr-Qx1Boi_UAJw&s=19

फाइल फोटो

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने