जौनपुर। खेतासराय थाना क्षेत्र के मझौरा गांव के अबुजर उर्फ़ रूस्तम हत्याकांड में घटना का मुख्य सूत्रधार बब्लू रविवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया। बताते चलें कि करीब तीन सप्ताह से लगातार पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी।
जिसे पकड़ने में पुलिस सफल रही। जिसके पास से तलाशी में एक असलहा भी बरामद हुआ है। जिसके उपर पुलिस अधीक्षक ने पचीस हज़ार का ईनाम रखा था। हत्या का प्रयास, लूट समेत डेढ़ दर्जन आपराधिक मामले में पाबंद था।गौरतलब है कि 29 सितंबर को बदमाशों ने उस वक़्त रुस्तम को गोलीमार दी थी जब वह प्रातः मतस्य पालन केंद्र पर लघुशंका के बाद घर के लिए निकला था।
कि बदमाशों की तरफ़ से की गई फायरिंग से पेट और हाथ मे गोली लगी थी। जिसका मेदांता हास्पिटल लखनऊ में उपचार के दौरान तीसरे दिन मौत हो गई थी। मृतक के भाई जावेद ने घटना का सूत्रधार प्रधान प्रतिनिधि बब्लू को बताते हुए तीन लोगों के खिलाफ़ हत्या का प्रयास व अन्य में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बाद में मौत के बाद हत्या का मामला दर्ज हुआ।
इस से पूर्व दो नामज़द को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। एसओ के अनुसार मुख्य साज़िश कर्ता को सुबह भुड़कुड़हा मोड़ से गिरफ्तार किया गया है। वह थाने का हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है। उस पर सत्रह संगीन आपराधिक मामले दर्ज है। साभार टीएम।
![]() |
पकड़ा गया आरोपी |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें