दिल्ली। यात्रियों की सुविधा के लिए बनाई गई दिल्ली मेट्रो पिछले कुछ दिनों से दूसरी वजहों से सुर्खियों में छाई है। मेट्रो से जुड़े हर रोज ऐसे वीडियोज वायरल होते हैं जो सचमुच शर्मिदा कर देते हैं।
मेट्रो कोच में कभी रीलबाज अश्लील हरकतें करते नजर आते हैं तो कभी दो पक्ष की छोटी सी बात पर लड़ाते नजर आते हैं। अभी एक ऐसा ही वीडियो हर तरफ छाया है। वीडियो लड़का और लड़की से जुड़ा है। दोनों की बीच सीट को लेकर तीखी कहासुनी हो गई और गुस्से लड़की ने लड़के को जोरदार थप्पड़ रसीद कर दिया। फ्रेम में फिर जो हुआ देखकर खुद भी सचमुच चौंक जाएंगे। हैरान करने वाला दिल्ली मेट्रो का ये वीडियो अभी तक बड़ी तादाद में व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।
लड़के को पड़ा जोरदार थप्पड़
सामने आया वीडियो देखकर मालूम होता है कि मेट्रो कोच में यात्रियों की खासी भीड़ है। ठीक से खड़े होने की भी जगह नजर नहीं आती। फ्रेम में देखेंगे कि तभी एक लड़की सीट पर बैठे लड़के के पास पहुंची और उससे उठने के लिए कहा। संभव है कि लड़के ने उठने से इनकार कर दिया और दोनों में बहस होने लगी। बहस इतनी बढ़ गई कि लड़की उसे जोरदार झापड़ रसीद कर दिया और खुद गेट के करीब जाकर खड़ी हो गई। फ्रेम में फिर दिखाई दिया देखकर सभी लोग हैरान हो गए।
फिर शुरू हुई तीखी बहस
दरअसल इसके बाद दोनों पक्षों के बीच शुरू होती है तीखी बहस। लड़की सीट पर बैठे लड़के पर गुस्सा निकालते हुए कहती है कि उसके जैसे लोग पिटते हैं। लड़की आगे कहती है कि उसे मुंह पर चाटा मारकर शांति मिल गई। वो उस चाटे को जिंदगीभर याद रखे। गुस्साई लड़की इस दौरान खराब भाषा का भी इस्तेमाल करती है। इधर सीट बैठा लड़का भी लगातार जवाब देता है मगर लड़की उसपर हावी ही रही। वीडियो में देखेंगे कि लड़की उसे गंदी नाली का कीड़ा तक कह डालती है।
यहां इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो
दोनों पक्षों के बीच लड़ाई जब ज्यादा बढ़ गई तब लड़की के साथ खड़ी महिला उसे चुप कराने की कोशिश करती है, मगर लड़की चुप होने का नाम नहीं लेती। वो प्लेटफॉर्म पर उतरने तक लड़के पर खूब गुस्सा निकालती है। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर Ghar ke kalesh नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है। साभार टी एनबीटी।
देखे वीडियो 👇
https://www.instagram.com/reel/Cy8nGl_ShDe/?igshid=MzRlODBiNWFlZA==
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें