अमरोहा। कहते हैं कि इंसान और जानवर की दोस्ती बहुत गहरी होती है। इसके कई उदाहरण सामने आ चुके हैं। उत्तर प्रदेश के अमरोहा से एक ऐसी ही खबर सामने आई है, जहां एक शख्स बंदर को रोज रोटी खिलाता था।
इसके बाद दोनों में ऐसी मित्रता हुई कि बंदर ने शख्स का अंतिम समय में भी साथ नहीं छोड़ा। जब शख्स की मौत हुई तो ना सिर्फ बंदर उदास हुआ बल्कि अर्थी से लिपटकर अंतिम संस्कार में भी शामिल हुआ।
उत्तर प्रदेश के अमरोहा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक मृत शरीर है, आस पास परिजन बैठे हैं और उन्हीं के बीच एक बंदर भी है, जो शख्स की मौत से दुखी है। जोया क्षेत्र के रहने वाले राम कुंवर सिंह के पास अक्सर एक बंदर आकर बैठ जाया करता था, वह बंदर को कुछ न कुछ खाने के लिए दे देते थे। धीरे-धीरे ये रोज होने लगा और बंदर और राम कुंवर सिंह के बीच अच्छी दोस्ती हो गई।\
मृत शरीर के पास बैठकर रोया बंदर!
बताया जा रहा है कि दस अक्टूबर को अचानक राम कुंवर सिंह का निधन हो गया। बंदर जब उनके घर पहुंचा तो लोगों की भारी भीड़ थी। बंदर राम कुंवर के मृत शरीर के पास पहुंचा और वहीं जाकर सिर झुकाकर बैठ गया। लोगों का कहना है कि इस दौरान बंदर की आंख में आंसू भी थे। इसके बाद जब राम कुंवर को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया तब भी बंदर उनके शरीर से लिपटा हुआ था।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बंदर रामकुंवर सिंह के पार्थिव शरीर से चिपककर बैठा हुआ है। वह 40 किमी तक उस जगह तक गया, जहां अंतिम संस्कार किया गया। लोग बंदर का राम कुंवर सिंह के प्रति लगाव को देखकर हैरानी जता रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि इंसानों से अच्छे तो ये जानवर होते हैं, किसी भी हालात में आपका साथ नहीं छोड़ते हैं।
लोगों की प्रतिक्रियाएं
राणा यशवंत ने वीडियो शेयर कर लिखा, 'इससे बड़ी निःस्वार्थ प्रेम की मिसाल क्या हो सकती है। एक व्यक्ति रोज़ इस बन्दर को खाना खिलाता था, उस व्यक्ति की मृत्यु पर ये बंदर बिलख-बिलख कर रोया। घर से घाट तक के सारे संस्कारों में शामिल रहा।' अनुराग वर्मा ने लिखा, 'प्यार की जुबान, बेजुबान इंसानों से ज्यादा बेहतर समझते हैं।' एक अन्य ने लिखा, 'जानवर ही तो असल में निस्वार्थ प्रेम करते हैं, हम इंसान तो केवल अपने स्वार्थ के लिए जीते हैं।'साभार जनसत्ता।
देखे वीडियो 👇
https://twitter.com/RanaYashwant1/status/1712379958603989421?t=TWwNlPqAup3EKuCqlRav8A&s=19
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें