जौनपुर। जनता दल यूनाइटेड का एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन रविवार को इंदिरा पूर्व माध्यमिक विद्यालय बूढूपुर में आयोजित हुआ। इसमें मुख्य अतिथि पूर्व सांसद एवं जदयू के राष्ट्रीय महासचिव धनंजय सिंह ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार देश के सभी दलों को एक मंच पर ला रहे हैं।
उन्होंने पूर्व भाजपा सांसद केपी सिंह के गोद लिए जाने पर भी बूढूपुर गांव का विकास न होने पर सवाल उठाए। भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधते उन्होंने कहा कि यह ऐसी सरकार है जो जनता के लिए कार्य एहसान जताने के लिए करती है। जबकि सरकार का कर्तव्य है कि वह जनता के हित के लिए कार्य करे। सराय मोहिउद्दीनपुर चौक पर समर्थकों ने पूर्व सांसद का माल्यार्पण कर स्वागत किया। उन्हें तलवार व अंगवस्त्रम भेंट किया गया। प्रदेश सचिव सुशील कुमार पटेल ने कहा कि पूर्व सांसद सभी भेद भाव से ऊपर उठकर विकास की बात करते हैं। जिलाध्यक्ष साथी राम सहाय ने कहा कि संगठन को मजबूत करने की जरूरत है। सेवानिवृत शिक्षक फुर्सत राम ने भी विचार व्यक्त किये। अध्यक्षता डा.राजकुमार बिंद तथा संचालन विधानसभा अध्यक्ष रमेश निषाद ने किया। इस मौके पर पूर्व प्रमुख प्रदीप सिंह गप्पू, अमित कुमार सिंह, प्रधान आनंद निषाद, चंदन निषाद, पप्पू सिंह, कृष्ण मुरारी, वीरेंद्र चौधरी, एजाज अली, तीर्थराज गौतम अन्य रहे। साभार एचटी।
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें