जमीन की पैमाइश कर वापस लौट रहे लेखपाल पर दबंगों ने किया जानलेवा हमला, केस दर्ज

जमीन की पैमाइश कर वापस लौट रहे लेखपाल पर दबंगों ने किया जानलेवा हमला, केस दर्ज

जौनपुर। बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के कुशहां द्वितीय गांव में रविवार की शाम पांच बजे के करीब पैमाइश कर वापस लौट रहे लेखपाल यशपाल पर दबंगों ने हमला बोलकर अधमरा कर दिया। घायल का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

उच्च न्यायालय के आदेश पर आधा दर्जन लेखपालों की टीम मय फोर्स कानून गो रुद्र प्रताप सिंह व अश्वनी शुक्ल के नेतृत्व में बड़ेरी गांव में पैमाइश करने गयी थी। जहां से वापस लौटते समय कुशहां द्वितीय गांव स्थित काली मंदिर के समीप पहले से घात लगाकर खड़े दबंगों ने उनके ऊपर हमला बोल दिया। घायलावस्था में लेखपाल को उपचार हेतु सीएचसी पहुंचाया गया। जहां सिर में गंभीर चोट लगने के कारण चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के दौरान घायल लेखपाल की मोबाइल, नक्शा व खसरा भी गायब हो गया। कानून गो रुद्र प्रताप सिंह की तहरीर पर दो नामजद के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। साभार एचटी।

फाइल फोटो

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने