एक सप्ताह बाद भी अलग-अलग गोलीकांड के आरोपी अभी भी पुलिस के पहुंच से दूर

एक सप्ताह बाद भी अलग-अलग गोलीकांड के आरोपी अभी भी पुलिस के पहुंच से दूर

जौनपुर। जिले के अलग-अलग स्थानों पर हुए गोलीकांड के आरोपितों की एक सप्ताह बाद भी पुलिस गिरफ्तारी नहीं कर सकी। ढेमा गांव में भूमि विवाद के चलते हुए गोलीकांड के तत्काल बाद एसपी डा. अजयपाल शर्मा ने कोतवाल अवनीश कुमार राय को लाइन हाजिर कर दिया था।

उप निरीक्षक संतोष कुमार पाठक की बदलापुर की कमान सौंप दिया था किन्तु पुलिसिया कार्य प्रणाली में कोई सुधार नहीं हुआ। 14 अक्टूबर की रात बलुआ गांव निवासी विकास यादव को देर रात घर जाते समय बाइक सवार बदमाशों ने सरोखनपुर गांव स्थित नहर की पुलिया के पास पैर में गोली मारकर घायल कर दिया था। घायल के पिता सभाजीत की तहरीर पर दो नामजद के विरुद्ध पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था किंतु एक सप्ताह बाद किसी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। उधर 17 अक्टूबर को भूमि विवाद को लेकर ढेमा गांव में खूनी संघर्ष हुआ था। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लाल साहब यादव व उनके पुत्र हर्षित को गोली मारकर कुल पांच लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जिनका उपचार वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर में चल रहा है। घायल रामचंद्र यादव की तहरीर पर तीन नामजद सहित पांच लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस की पांच टीमें गठित की गई थी किन्तु मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी पुलिस नहीं कर सकी। पुलिस आरोपित पक्ष के 67 वर्षीय रामराज यादव ग्राम प्रधान की गिरफ्तारी करके अपनी पीठ थपथपा रही है। इस बाबत पूछे जाने पर सीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस सक्रियता से जुटी है। कुछ आरोपित न्यायालय में आत्म समर्पण हेतु प्रार्थना पत्र दाखिल कर दिए हैं। साभार एचटी।

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने