निकाह के बाद विदा होकर दूल्हे के साथ ससुराल जा रही दुल्हन का प्रेमी ने अपहरण का किया प्रयास

निकाह के बाद विदा होकर दूल्हे के साथ ससुराल जा रही दुल्हन का प्रेमी ने अपहरण का किया प्रयास

मेरठ। लिसाड़ीगेट थानाक्षेत्र में शुक्रवार आधी रात को एक युवक ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। यहां निकाह के बाद विदा होकर दूल्हे के साथ ससुराल जा रही दुल्हन की कार को ओवरटेक कर रोका गया।

इसके बाद दुल्हन को गाड़ी से खींचकर अपहरण का प्रयास किया गया।
इस दौरान दूल्हे और उसके परिजनों ने आरोपी युवक को मौके पर ही दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई कर डाली। दूल्हे के परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की, जिसके बाद आरोपी युवक को पुलिस को सौंप दिया गया। आरोपी युवक दुल्हन का पूर्व प्रेमी बताया गया है।
जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार रात करीब साढ़े 12 बजे की है। जाहिदपुर के पास हापुड़ रोड पर हुई जब एक नव विवाहित जोड़ा निकाह के बाद लिसाड़ी गेट अपने आवास पर जा रहे थे।
इसी बीच आरोपी ने उनकी कार को ओवरटेक करके बीच सड़क पर ही रोक लिया। इसके बाद आरोपी ने दुल्हन को आवाज लगाते हुए उसे खींचकर अपनी गाड़ी में ले जाकर अगवा करने का प्रयास किया।
यह सब होता देख दूल्हे और उसके परिजनों ने हड़कंप मच गया। उन्होंने तुरंत दुल्हन को पकड़ लिया, इसी दौरान पीछे से बरात में शामिल अन्य लोग भी मौके पर पहंच गए। सभी ने मिलकर आरोपी को दबोच लिया और पुलिस को सूचना दी। आरोपी को मौके पर पहुंची लोहिया नगर पुलिस के हवाले कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार आरोपी का नाम फैजान है जो दुल्हन का पूर्व प्रेमी बताया जा रहा है। इस मामले में पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। साभार ए यू।

सांकेतिक चित्र

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने