जौनपुर। रेलवे स्टेशन सुरियावां के पश्चिम फाटक के पास शुक्रवार को ट्रेन से कूदी एक अधेड़ महिला घायल हो गई। संयोग अच्छा रहा कि ट्रेन की रफ्तार काफी धीमी थी अन्यथा अप्रिय घटना हो सकता था।
एंबुलेंस से घायल महिला को सीएचसी सुरियावां में भर्ती कराया गया।
बताया जाता है कि 55 वर्षीय उर्मिला देवी निवासी चवजीतपुर बलवारगंज जिला जौनपुर अपने मायके आई थी। वापस लौटने के लिए वह ट्रेन के एसी कोच में चढ़ गई। इस बीच वह टीटी को देख ट्रेन से कूद गई। महिला ट्रेन से गिरते ही आसपास के लोग स्थल पर पहुंच गए। इसी बीच एंबुलेंस को सूचना दी गई। एंबुलेंस से महिला को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र सुरियावां में ले जाया गया। ट्रेन की गति धीमी होने के कारण महिला बाल-बाल बच गई। साभार एचटी।
![]() |
सांकेतिक चित्र |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें