आजमगढ़। जिले के सात पुलिस कर्मियों को मुख्यमंत्री वीरता पदक व डीजीपी के अति उत्कृष्ट व उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया है। इस पुलिस कर्मियों को एसपी अनुराग आर्य ने शुक्रवार को अपने कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में पदक देकर सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री के वीरता पदक से उपनिरीक्षक श्रीप्रकाश शुक्ला स्वाट प्रभारी को कर्तव्य पालन के दौरान प्रदर्शित अदम्य साहस के लिए प्रदान किया गया है। इसके तहत वीरता पदक के साथ ही एक हजार रुपये प्रति माह का भत्ता उन्हें प्रदान किया गया। पुलिस महानिदेशक के अति उत्कृष्ट सेवा पदक से मुख्य आरक्षी दिनेश कुमार (थाना निजामाबाद), मुख्य आरक्षी दिनेश कुमार मिश्रा (थाना बिलरियागंज), मुख्य आरक्षी सूबेदार यादव (थाना तहबरपुर) व मुख्य आरक्षी अवधेश कुमार पाण्डेय (पुलिस लाइन) को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में उत्कृष्ट सेवा पदक से उपनिरीक्षक विनय कुमार दुबे स्वाट टीम व मुख्य आरक्षी संजय सोनकर (पुलिस लाइन) को सम्मानित किया गया। एसपी ने बताया कि जिले के कुल 24 पुलिस कर्मियों का चयन अति उत्कृष्ट व उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए हुआ है, जिसमें से 18 पुलिसकर्मी गैर जनपद स्थानांतरित किए जा चुके हैं। साभार ए यू।
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें