खंड शिक्षा अधिकारी BEO को पुलिस ने दुराचार के आरोप में किया गिरफ्तार,भेजे गए जेल

खंड शिक्षा अधिकारी BEO को पुलिस ने दुराचार के आरोप में किया गिरफ्तार,भेजे गए जेल

जौनपुर। बदलापुर विकास खंड में तैनात खंड शिक्षा अधिकारी को दुराचार व मारपीट के आरोप में गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया। महराजगंज थाने की पुलिस ने आरोपी का चालान कर जेल भेज दिया।

महराजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी एक साल पहले प्रतापगढ़ जिले के पट्टी थाना क्षेत्र स्थित धूई गांव निवासी व खंड शिक्षा अधिकारी शैलेंद्र त्रिपाठी के पुत्र ऋषभ त्रिपाठी के साथ हुई थी। महराजगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली विहाहिता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसके ससुर शैलेंद्र त्रिपाठी शिक्षा विभाग में एबीएसए के पद पर तैनात हैं। उसके पिता ने अच्छा परिवार समझकर दहेज भी दिया। शादी के बाद ससुराल पक्ष के लोग और दहेज मांगने लगे। मना करने पर ससुराल वाले मारने पीटने लगे। आरोप लगाया की ससुर, पति समेत अन्य ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद मारपीट कर घर से भगा दिया। पुलिस ने ससुर शैलेंद्र त्रिपाठी, पति ऋषभ त्रिपाठी, सास, ननद सहित छह लोगों के खिलाफ धारा 498ए, 323, 504, 506, 377, 376, 511 एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष दिब्य प्रकाश सिंह ने बताया कि दहेज उत्पीड़न सहित संगीन मामलों में आरोपी बदलापुर के खंड शिक्षा अधिकारी लमहन ( सुलेमपुर) से गिफ्तार कर जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी के खिलाफ मारपीट के साथ साथ दुराचार का भी मुकदमा दर्ज था। साभार एचटी।

फाइल फोटो

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने