प्रधान गांव की दो बच्चों की मां को लेकर फरार, आवास निर्माण के दौरान घर आने जाने के दौरान दोनों में बढ़ी नजदीकियां

प्रधान गांव की दो बच्चों की मां को लेकर फरार, आवास निर्माण के दौरान घर आने जाने के दौरान दोनों में बढ़ी नजदीकियां

गाजीपुर। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के ग्राम प्रधान पर गांव निवासी व दो बच्चों की मां को भगा ले जाने का आरोप लगा है। बृहस्पतिवार को महिला की सास ने पुलिस को तहरीर दी।

पुलिस को बताया कि प्रधान ने आवास दिया था। इसके निर्माण एवं देख रेख करने के बहाने स्वयं आने जाने लगा। इसी दौरान घर में दावत भी होने लगी। ग्राम प्रधान से उसकी बहू की नजदीकियां बढ़ गईं। बीते 21 नवंबर की रात ग्राम प्रधान उसकी बहू को भगा ले गया। साथ ही 65 हजार नकदी एवं आभूषण भी वह साथ ले गई है। दो दिनों तक उनकी खोजबीन की गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष शैलेश कुमार मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस छानबीन की जा रही है। साभार ए.यू।

सांकेतिक चित्र

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने