पति को छोड़कर गैर मर्द से पांच साल से लिव-इन- रिलेशनशिप में रह रही महिला के साथ हुआ ऐसा कि..

पति को छोड़कर गैर मर्द से पांच साल से लिव-इन- रिलेशनशिप में रह रही महिला के साथ हुआ ऐसा कि..

हथीन। मलाई गांव में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही 36 वर्षीय महिला की हत्या का आरोप उसके प्रेमी तथा 13 अन्य पर लगा है। पुलिस ने आरोपितों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

पाटूका गांव की रहने वाली रुखसीना की शादी मलाई गांव के इस्लाम से करीब 15 वर्ष पहले हुई थी।

पांच साल से लिव-इन में रह रही थी महिला

पति से रूखसीना के छह बच्चे हैं। रूखसीना का गांव के ही शमीम नाम के व्यक्ति से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लिहाजा, रूखसीना अपने पति को छोड़कर शमीम के साथ पांच साल से लिव-इन- रिलेशनशिप में रह रही थी। शमीम शराबी व आपराधिक किस्म का है। जिसके चलते आए दिन दोनों में झगड़ा होता था।

दोनों के बीच हुआ था झगड़ा

मंगलवार-बुधवार की मध्यरात्रि दोनों के बीच किसी बात लेकर झगड़ा हो गया। गुस्से में शमीम ने रुखसीना के साथ मारपीट की। मारपीट के कारण उसकी हालत गंभीर हो गई। इलाज के लिए शमीम बुधवार की अल सुबह ठेकड़ा गांव की एक प्राइवेट क्लीनिक पर उसे लेकर पहुंचा, जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

क्लीनिक में महिला को छोड़कर भागा

रूखसीना की मौत की खबर के बाद शमीम उसे क्लीनिक पर छोड़कर भाग आया। सूचना मिलने पर उटावड़ पुलिस मौके पर पहुंची। उसके बाद मृतका के मायके पक्ष के लोग भी आ गए। मायके पक्ष के लोगों का आरोप था कि शमीम व उसके 13 स्वजन ने मिलकर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने मृतका के भाई जुम्मे की शिकायत पर पति समेत 13 नामजद लोगों के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी टेक सिंह ने बताया है कि पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर अस्पताल पहुंचाया दिया है। इस मामले की जांच की जा रही है। आरोपितों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। साभार जेएनएन।

सांकेतिक चित्र

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने