जौनपुर। सुरेरी थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई जब एक व्यक्ति ने पुलिस को अपने खेत में शव दफन होने की शिकायत की। पुलिस ने मिट्टी खोदवाया तो देखा कि उसमें नवजात का शव था।
पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार को उसका अंतिम क्रिया की गई।
गांव निवासी दीपचंद पटेल शुक्रवार की रात में अपने खेत की तरफ फसल देखने गया हुआ था। खेत में खोदाई देखकर वह परेशान था। शनिवार को उसने पुलिस को फोनकर खेत में शव गड़े होने की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने वहां खोदाई कराई तो वहां से नवजात का शव बरामद हुआ। पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कयास लगाया जा रहे है कि यह बच्चा या तो बीमारी से मरा होगा या फिर जन्म लेने के बाद उसकी मृत्यु हो गई हो। पीएम के बाद रविवार को पुलिसकर्मियों ने शव का अंतिम संस्कार करा दिया। थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें