घर के भीतर युवक की संदिग्धावस्था में मौत,सूचना पर पहुंची पुलिस ने पत्नी को लिया हिरासत में

घर के भीतर युवक की संदिग्धावस्था में मौत,सूचना पर पहुंची पुलिस ने पत्नी को लिया हिरासत में

आजमगढ़। सरायमीर थाना क्षेत्र के शेरवां गांव में शुक्रवार की रात घर के भीतर युवक की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। आस-पास के लोगों को घटना की जानकारी शनिवार की सुबह हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की।

पुलिस पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
शेरवां गांव निवासी सरवन कुमार (25) मजदूरी करता था। उसके माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। उसकी बहनें अपने घर रहती हैं। पांच माह पूर्व उसकी शादी हुई। शुक्रवार की रात में दंपति में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। युवक की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। पत्नी ने घटना की सूचना रात में ही मायके दी थी। शनिवार की सुबह मायके के लोग पहुंचे तो गांव के लोगों को घटना की जानकारी हुई। प्रधान ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। सरायमीर थानाध्यक्ष यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। साभार एचटी।

फाइल फोटो

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने