दीपावली पर्व के मद्देनजर निर्बाध रूप से मिलेगी बिजली,अधिकारियों-कर्मचारियों की छ्ट्टी रद्द

दीपावली पर्व के मद्देनजर निर्बाध रूप से मिलेगी बिजली,अधिकारियों-कर्मचारियों की छ्ट्टी रद्द

जौनपुर। दीपावली के पर्व पर उपभोक्ताओं को बिजली की निर्बाध रूप से मिले इसके लिए बिजली विभाग ने कमर कस ली है। शहर से लेकर गांवों के ट्रांसफर्मर और ढीले तारों को दुरुस्त किया गया है।

विद्युत विभाग के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों की छ्ट्टी रद्द कर दी गई है। इस दौरान कहीं भी फाल्ट होने पर तत्काल दुरुस्त कर आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी रहेगा।
दीपावली पर बिजली आपूर्ति निर्बाध रूप से मिल सके इसके लिए बिजली गुल होने या फाल्ट के बारे में सूचना देने के लिए जिला कार्यालय में कंट्रोल रूप बनाया गया है। 9450963636 इस पर काल करने पर तत्काल फाल्ट सुधारा जाएगा। अधिक्षण अभियंता विवेक खन्ना ने बताया है कि दीपावली पर उपभोक्ताओं को निर्बाध रूप से बिजली मिले इसके लिए जेई व लाइनमैन को सर्तक कर दिया गया है। कहीं फाल्ट की शिकायत मिलने पर तत्काल दुरुस्त कर आपूर्ति चालू कर दिया जाएगा। इसके लिए उपभोक्ताओं को सहूलियत के लिए कट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। जहां शिकायत दर्ज करा सकते हैं। साभार ए.यू।

फाइल फोटो

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने