जनपद वासियों के लिए खुशखबरी,जौनपुर से मुंबई जानें के लिए यात्रियों के लिए एक नई ट्रेन का सौगात

जनपद वासियों के लिए खुशखबरी,जौनपुर से मुंबई जानें के लिए यात्रियों के लिए एक नई ट्रेन का सौगात

जौनपुर। शाहगंज व जौनपुर जंक्शन से मुंबई जाने के लिए यात्रियों के लिए एक नई ट्रेन का शुभारंभ किया गया। यह ट्रेन मऊ से मुंबई तक जाएगी। जिले में बुधवार को इसको इन स्टेशनों पर रुकने पर हरी झंडी सांसद व विधायक ने दिखाई।

इस दौरान स्टेशन पर कार्यकर्ताओं के साथ यात्रियों ने भी ट्रेन का स्वागत किया।
जौनपुर जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर 7.10 बजे पहुंची लोकमान्य तिलक का जौनपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद श्याम सिंह यादव व पूर्व गृहराज्यमंत्री महाराष्ट्र कृपाशंकर सिंह, पूर्व चेयरमैन दिनेश टंडन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यहां पर पांच मिनट रुकने के बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई। इस मौके पर स्टेशन अधीक्षक यूके सिंह, आरक्षण प्रभारी अनुराग तिवारी, विनीत त्रिपाठी, सहायक मंडल अभियंता अशोक कुमार, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे। शाहगंज : शाहगंज के प्लेटफार्म नंबर एक पर लोकमान्य तिलक 6.37 बजे पहुंची। इस दौरान पहले से खड़े विधायक रमेश सिंह ने ट्रेन चला रहे लोको पायलट राजेंद्र प्रसाद व सहायक रत्नाकर कुमार पटेल का माला पहनाकर स्वागत किया। दो मिनट बाद ट्रेन अपने गंतव्य को रवाना हो गई। इस दौरान कार्यकर्ता व यात्री भी मौजूद रहे। साभार ए यू।

फाइल फोटो

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने