चंद्रयान-3 मिशन का हिस्सा रहे वरिष्ठ वैज्ञानिक दंपति अरविंद सिंह और पद्मजा सिंह का हुआ अभिनंदन

चंद्रयान-3 मिशन का हिस्सा रहे वरिष्ठ वैज्ञानिक दंपति अरविंद सिंह और पद्मजा सिंह का हुआ अभिनंदन

गाजीपुर। चंद्रयान-3 मिशन का हिस्सा रहे वरिष्ठ वैज्ञानिक दंपति अरविंद सिंह और पद्मजा सिंह का अभिनंदन समारोह पतार गांव स्थित कौशल्या उत्सव वाटिका में रविवार के हुआ। मुख्य अतिथि बलिया सांसद विरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि भारत दुनिया के उन देशों में भी शामिल हो गया है।

ऐसा करने वाला भारत चौथा देश है लेकिन दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान को सफलता पूर्वक उतारने में भारत पहला देश है। ऐसे में भारत की कामयाबी की पूरी दुनिया में तारीफ हो रही है। अध्यक्षता सुखराम सिंह और संचालन कृपाशंकर सिंह और श्यराज तिवारी ने किया। इस मौके पर डा.सानंद सिंह, कृष्णबिहारी राय, अमन सिंह, टुनटुन सिंह, देवेंद्र सिंह, हिमांशु राय, अशोक सिंह,डा.विनोद सिह,पंकज राय आदि मौजूद थे। विशिष्ट अतिथि भाजपा के जिलाध्यक्ष सुनील सिंह रहे। अंत में वैज्ञानिक के बडे भाई इंजीनियर अशोक सिंह ने आभार व्यक्त किया।
-------------
भारत के लिए काफी चुनौतीपूर्ण था मिशन
कार्यक्रम में इसरो के वैज्ञानिक दंपती अरबिंद सिंह और पद्मजा सिंह ने बताया कि यह मिशन भारत के लिए काफी चुनौतीपूर्ण था। भारत दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान उतारने वाला पहला देश बनने वाला था। इसके लिए सफल लैडिंग करानी आवश्यक थी। सफल लैडिंग कराने के बाद हम दोनों उस मिशन के हिस्सा थे। यह सोच कर हम दोनों काफी रोमांचित थे। पद्मजा ने बताया की मैं दक्षिण भारत की रहने वाली हूं, लेकिन यहां की मिट्टी और परिवार से मुझे बहुत प्यार मिलता है, मै यहां की बहू होने पर गौरवांवित हूं। हम दोनों नये मिशन गगनयान टीम का हिस्सा है। साभार ए.यू।

फाइल फोटो

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने