बिजनेसमैन ने अपने 7 वर्षीय बेटे और पत्नी का गला घोंटकर की हत्या,आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

बिजनेसमैन ने अपने 7 वर्षीय बेटे और पत्नी का गला घोंटकर की हत्या,आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

ठाणे। महाराष्ट्र के कल्याण से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बिजनेसमैन ने अपने 7 वर्षीय बेटे और पत्नी का गला घोंटकर क़त्ल कर दिया। तत्पश्चात, उसने खुदखुशी करने का प्रयास किया।

आरोपी की कल्याण शहर में नानूज वर्ल्ड नाम से खिलौनों की 3 दुकानें हैं। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

दरअसल, दीपक गायकवाड़ पत्नी अश्विनी और 7 वर्षीय बेटे आदिराज के साथ कल्याण पश्चिम के रामबाग लेन नंबर 3 में ओम दिपावली बिल्डिंग में रहता था। शुक्रवार दोपहर उसने अपने रिश्तेदार को फोन किया। तत्पश्चात, पत्नी और बच्चे का क़त्ल कर दिया। फिर खुदखुशी का भी प्रयास किया मगर थोड़ी देर बाद घटनास्थल से फरार हो गया। वही रिश्तेदार जब उसके घर पहुंचे तो दंग रह गए। उनको अश्विनी और आदिराज का शव मिला। मगर, दीपक फरार हो चुका था। इसकी खबर महात्मा फुले पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची तथा शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

वही दीपक ने ऐसा क्यों किया? इसका खुलासा तो उसकी गिरफ्तारी के पश्चात् ही होगा। लेकिन, उसके नौकरों ने बताया कि दीपक बीते 6 वर्षों से एक फाइनेंस कंपनी में काम कर रहा था। पहले बिजनेस अच्छा चला तो उसने कर्मचारियों को अच्छी पगार दी। लेकिन, फाइनेंस बिजनेस में कुछ महीने में उसे बहुत नुकसान हुआ था। इससे वो परेशान था। इसी वजह से यह कदम उठाया होगा, ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है। साभार एनटीएल।

फाइल फोटो

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने