मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था परिवार, चोरों ने छह लाख के सामानों पर किया हाथ साफ

मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था परिवार, चोरों ने छह लाख के सामानों पर किया हाथ साफ

जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सूरज घाट एक महिला विद्यालय के बगल में पचहटिया क्षेत्र स्थित एक बंद घर से चोरों ने शुक्रवार रात नकदी, आभूषण सहित करीब छह लाख के सामानों पर हाथ साफ कर दिया।

पचहटिया निवासी मनोज राय की भतीजी की 28 नवंबर को शादी थी। विदाई शुक्रवार यानी एक दिसंबर को होनी थी। गौराबादशाहपुर क्षेत्र स्थित आरा गांव के पुराने घर से विदाई थी। परिवार के सभी लोग विदाई रस्म में आरा गांव गए थे। विदाई के अगले दिन शनिवार सुबह मनोज राय वहीं से ड्यूटी चले गए। आठ बजे सुबह जब परिवार के सदस्य पचहटिया सुरज घाट स्थित घर पहुंचे तो मुख्य दरवाजे का लॉक टूटा देख स्तब्ध रह गए। अंदर जाकर देखा आलमारी का लॉक भी टूटा हुआ था। सूचना मिलते ही मनोज राय भी पहुंच गए। चोरों ने आलमारी में रखे चार लाख नकदी सहित सोने के कई आभूषण जिसमे चार अंगूठी, एक मंगल सूत्र, दो चेन, तीन सेट कान का आभूषण, आदि लेकर फरार हो गए। कुछ नकदी भी ले गए। घटना के बाद तत्काल पुलिस को सूचना दिया। पुलिस ने पहुंचकर छानबीन किया। थाना प्रभारी लाइन बाजार संजय वर्मा ने बताया कि मामले में लिखित प्रार्थना पत्र मिल गया है। जांच पड़ताल की जा रही है। साभार ए.यू।

सांकेतिक चित्र

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने