शादी से एक दिन पहले दूल्हा गायब,परिजनों ने थाने जाकर गुमशुदगी दर्ज कराई, कन्या पक्ष ने लगाया गंभीर आरोप

शादी से एक दिन पहले दूल्हा गायब,परिजनों ने थाने जाकर गुमशुदगी दर्ज कराई, कन्या पक्ष ने लगाया गंभीर आरोप

महराजगंज (आजमगढ़)। शादी से एक दिन पहले दुल्हा लापता हो गया। मंगलवार को परिजनों ने थाने जाकर गुमशुदगी दर्ज कराई। कन्या पक्ष को सूचना दी। वहीं कन्या पक्ष ने वर पक्ष पर दहेज मांगने का आरोप लगाया है।

दूल्हे के लापता होने से दोनों पक्षों ने वैवाहिक कार्यक्रम स्थगित कर दिया।
पांच दिसंबर को महराजगंज के अवसानपुर गांव निवासी दुर्गेश प्रजापति की बरात अतरौलिया के छितौनी गांव आनी थी। एक दिन पूर्व सोमवार को दूल्हा अचानक से गायब हो गया। परिजनों ने अपने स्तर से खोजबीन की। पता नहीं चला। इसके बाद वरपक्ष के लोगों ने मंगलवार को थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। वधू पक्ष के मुताबिक सोमवार को हल्दी की रस्म पूरी कर ली गई थी। इस बीच देर रात साढ़े दस बजे वर पक्ष के लोगों ने दूल्हे के गायब होने की सूचना दी। मंगलवार की सुबह कन्या पक्ष के लोग महराजगंज थाने पर पहुंचे और वर पक्ष पर दहेज मांगने का आरोप लगाया। वधू पक्ष के लोगों ने बताया कि दहेज की मांग न पूरी होने पर वर पक्ष के लोगों ने दूल्हे को शादी से पहले भगा दिया। बताया कि वर पक्ष को दहेज में चार लाख रूपये अंगूठी व चेन दिया गया है। दूल्हे के भाई तारकेश्वर ने कन्या पक्ष के आरोप को झूठ करार दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। एसओ केके गुप्ता ने बताया कि दूल्हा पक्ष की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। दूल्हा के बरामद होने पर ही हकीकत सामने आएगा। साभार ए.यू।

सांकेतिक चित्र

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने