शादी का झांसा देकर दिल्ली की महिला से रेप, वीडियो वायरल करने की दी धमकी

शादी का झांसा देकर दिल्ली की महिला से रेप, वीडियो वायरल करने की दी धमकी

संभल। रजपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक पर दिल्ली निवासी महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। कार्रवाई के लिए थाने में तहरीर दी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आरोपी युवक दिल्ली में उससे मिला था। इस दौरान दोस्ती हो गई और आरोपी युवक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने गांव बुलाकर भी दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जब शादी करने की बात कही तो आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया। महिला का आरोप है कि आरोपी ने दुष्कर्म की घटना का वीडियो बनाया था। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। थाना प्रभारी का कहना है कि जांच की जा रही है।

सांकेतिक चित्र

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
parmartimes@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने