शबनम की हत्या करने वाले उसके प्रेमी ने कहा हां करता था प्यार...घर से नहीं भागी तो..;पुलिस को बयां की सच्चाई

शबनम की हत्या करने वाले उसके प्रेमी ने कहा हां करता था प्यार...घर से नहीं भागी तो..;पुलिस को बयां की सच्चाई

अंबारी (आजमगढ़)। हां मैं उससे प्यार करता था। शादी भी उसी से करना चाहता था। उसने मेरी बात नहीं मानी तो उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार शबनम की हत्या करने वाले उसके प्रेमी गांगुली उर्फ नवनीत सिंह ने कही।

उसने पुलिस के सामने अपना गुनाह कुबूल करते हुए पूरी सच्चाई बयां की। दीदारगंज थाना क्षेत्र के सुरहन में दो दिन पहले युवती की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के मुख्य आरोपी ने मुठभेड़ में गिरफ्तारी के पुलिस को बताया कि वह शबनम से प्यार करता था। शादी भी करना चाहता था लेकिन वह भागने को तैयार नहीं हुई, इसीलिए उसे मार डाला। पुलिस ने एक दिन पहले नवनीत के साथ शुभम गौतम को गिरफ्तार किया था। एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि घटना में शामिल दोनों आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। दोनों से विस्तृत पूछताछ की गई। नवनीत सिंह की युवती से पहले से बातचीत होने की बात सामने आई है। दोनों आपस में शादी करना चाहते थे। दोनों के परिवार के बीच बात भी हुई थी लेकिन किसी कारण से बात बन नहीं बन पाई। इसके बाद नवनीत सिंह जबरदस्ती भगा कर शादी करना चाहता था। जिसको लेकर युवती ने मना किया था। एसपी ने कहा कि मामले में साक्ष्य संकलन कर विस्तृत विवेचना कर फास्ट ट्रैक में जल्द इनको सजा दिलाई जाएगी। साभार ए यू।

फाइल फोटो

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
parmartimes@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने