गोरखपुर । जिले में एक विधवा महिला के साथ काम करने वाले युवक ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। महिला ने शिकायत की तो पुलिस ने युवक का सिर्फ शांति भंग में चालान किया।
पीड़ित ने एसएसपी से मिलकर गुहार लगाई तो आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, आईटी एक्ट और धमकी देने का केस दर्ज करके पुलिस ने शनिवार को उसे गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
गोरखनाथ थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने तहरीर में लिखा है कि उसके पति की मौत हो चुकी है। वह अपने बेटे रहती है। आजीविका चलाने के लिए एक स्वयंसेवी संस्था में काम करने लगी। शाहपुर निवासी सचिन गुप्ता भी उसके साथ काम करता था। दोनों के बीच अक्सर मोबाइल पर बात होती थी। महिला का आरोप है कि बेटे की हत्या की धमकी देकर उसने दुष्कर्म किया।
मोबाइल फोन से आपत्तिजनक वीडियो और फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया। इसकी शिकायत करने पर गोरखनाथ पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद आरोपी ने पीड़ित महिला के बहन की नाबालिग बेटी की फोटो भी फेसबुक पर वायरल कर दी। इस संबंध में सीओ गोरखनाथ रत्नेश सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर शनिवार की सुबह आरोपी सचिन गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया।
विधवा पेंशन का लालच देकर दुष्कर्म, आरोपी गया जेल
गोररखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक गांव में मायके में रह रही विधवा को पेंशन दिलाने का लालच देकर गांव का एक युवक दुष्कर्म करता रहा। विरोध करने पर आरोपित ने महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार की रात उसके घर से गिरफ्तार कर शनिवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
गुलरिहा क्षेत्र निवासी महिला के पति की मौत हो जाने के बाद से ही वह अपने पिता के घर रहती है। आरोप है कि गांव का रहने वाला सोनू पीड़िता पर बुरी नजर रखता था। छह माह पहले विधवा पेंशन दिलाने के नाम पर घर में घुसकर उसने दुष्कर्म किया। जिसके बाद आए दिन दुष्कर्म एवं अप्राकृतिक दुष्कर्म करता रहा। मना करने पर जान से मारकर फेंक देने की धमकी देता रहता था।
27 नवम्बर की शाम सात बजे फिर से घर में घुसकर दुष्कर्म करना शुरू किया। विरोध करने पर बुरी तरह मारने-पीटने लगा। उसी समय बहन-बहनोई घर पहुंचे तो उसकी जान बच सकी। गुलरिहा पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। साभार एचटी।
![]() |
सांकेतिक चित्र |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें