सिर्फ इस बार ही नही आने वाले 55 सालों तक इस तारीख को मनाई जाएगी मकर संक्रांति

सिर्फ इस बार ही नही आने वाले 55 सालों तक इस तारीख को मनाई जाएगी मकर संक्रांति

वाराणसी। मकर संक्रांति हिन्दुओं का प्रमुख पर्व होता है। पौष मास में जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं, तब ये पर्व मनाया जाता है। इस साल मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाया जाएगा।

मकर संक्रांति से ही ऋतु परिवर्तन भी होने लगता है। इस दिन स्नान और दान-पुण्य जैसे कार्यों का विशेष महत्व माना जाता है। मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी बनाने और खाने का खास महत्व होता है। इसी कारण इस पर्व को कई जगहों पर खिचड़ी का पर्व भी कहा जाता है। इस दिन पिता सूर्य ऒर पुत्र शनि आपस मे मिले थे। प्रसन्न होकर इस लिए इस दिन उत्तरायण भी प्रारम्भ होगा। शास्त्र के अनुसार इस दिन दान में कम्बल, सोना, ऊनि बस्त्र, अन्न आदि दान करने से अनंत फल मिलता है।

आम तौर पर शुक्र का उदय भी लगभग इसी समय होता है। इसलिए यहां से शुभ कार्यों की शुरुआत होती है। वाराणसी से प्रकाशित ऋषिकेश पंचांग के अनुसार, इस दिन पौष शुक्ल पंचमी है। इस दिन शतभिषा नक्षत्र और चंद्रमा की स्थिति कुंभ राशि पर है। इसी दिन सूर्य धनु राशि का परित्याग कर सुबह 9 बजकर 13 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। ग्रहों के राजा सूर्य 15 जनवरी को राशि परिवर्तन करेंगे। सूर्य, धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में अब 2080 तक मकर संक्रांति 15 जनवरी को ही मनाई जाएगी। इसके बाद फिर ज्योतिष गणना के अनुसार, मकर संक्रांति एक दिन आगे बढ़ जाएगी। यानी सूर्य का राशि परिवर्तन हर वर्ष 16 जनवरी को होगा और इसी दिन मकर संक्रांति मनाई जाएगी। हर साल सूर्य की राशि परिवर्तन में 20 मिनट का विलंब होता है। इस प्रकार तीन वर्षों में यह अंतर एक घंटे का हो जाता है। 72 वर्षों में 24 घंटे का फर्क आ जाता है। सूर्य व चंद्रमा ग्रह मार्गीय होते हैं। यह पीछे नहीं चलते हैं। इसलिए एक दिन बढ़ जाता है। इस लिहाज से 2008 में ही 72 वर्ष पूरे हो गए थे।

मकर संक्राति के दिन पौष शुक्ल पंचमी है। इस दिन शतभिषा नक्षत्र और चंद्रमा की स्थिति कुंभ राशि पर है। इसी दिन सूर्य धनु राशि का परित्याग कर सुबह 09 बजकर 13 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इस दिन अमृत नामक औदायिक योग बन रहा है। अमृत योग में मकर संक्रांति होने से इस दिन किया गया दान, स्नान और समस्त धार्मिक कार्यों के लिए अत्यंत पुण्य फलदायक रहेगा। साभार एचटी।

फाइल फोटो

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
parmartimes@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने