आजमगढ़। अयोध्या में भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही आजमगढ़ में भी काफी धूम रही। जनपद में भी हर तरफ हर्षौल्लास रहा।मेंहनाजपुर स्थित शिवालय, लालमऊ मंदिर, जीयापुर मंदिर, तिलखरा मंदिर, डंडवल मंदिर समेत तमाम स्थानों पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये गये।
![]() |
विनोद सिंह प्रधान को सम्मानित करते , मनोज सिंह |
इसी क्रम में मेंहनाजपुर थाना अंतर्गत पांडेकापूरा ग्राम सभा स्थित मंदिर पर भजन कीर्तन का आयोजन किया गया।
मुख्य अथिति मनोज कुमार सिंह उर्फ पतरू ने कीर्तन करने वाले पुजारी समेत अन्य लोगों को भगवा वस्त्र देकर सम्मानित किया।
![]() |
भजन कीर्तन के सदस्यों को सम्मानित करते श्री सिंह |
श्री सिंह ने कहा कि आज सिर्फ मेरा क्षेत्र ही नहीं पूरा देश श्री राम मय हुआ है। इस तरह के कार्यक्रम में शामिल होना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।
आयोजनकर्ता राम उग्रह पांडे (छोटू पांडे) ने बताया कि इतने सालों बाद भगवान श्री राम अयोध्या में विराजे है ये सभी सनातनियों के लिए सौभाग्य की बात है। इस दौरान विनोद सिंह प्रधान, मंजीत सिंह, रजत सिंह,रविन्द्र कुमार पांडेय, सत्येंद्र कुमार पांडेय, संतोष पाण्डेय, अशोक पांडे, प्रशांत पांडे, दिलीप पांडे, मायाशंकर चौंहान, जय प्रकाश सिंह आदि भक्तगण उपस्थित रहे।
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें