दुष्कर्म के एक आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम को ग्रामीणों ने दौड़ाया, हेड कांस्टेबल को बनाया बंधक

दुष्कर्म के एक आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम को ग्रामीणों ने दौड़ाया, हेड कांस्टेबल को बनाया बंधक

जौनपुर। मछलीशहर थाना क्षेत्र के कटाहित रामपुर गांव में गुरुवार रात दुष्कर्म के एक आरोपी को पकड़ने के लिए गई पुलिस टीम को बदमाश समझकर ग्रामीणों ने दौड़ा लिया।

कुछ पुलिसकर्मी तो मौके से आरोपी को लेकर चले गए लेकिन एक हेड कांस्टेबल को ग्रामीणों ने पकड़कर पीटा और बंधक बना लिया। करीब 20 मिनट बाद पहुंची पुलिस ने हेड कांस्टेबल को छुड़ाकर ले गई।
रामपुर कटाहित गांव निवासी शिवकुमार पाठक पर दुष्कर्म का आरोप है। ऐसे में उसे पकड़ने के लिए रात करीब 9:30 बजे एक गाड़ी में कुछ पुलिसकर्मी गांव में पहुंचे। वहां अलाव ताप रहे आरोपी को पुलिसकर्मी पकड़कर ले जाने लगे। तभी एक महिला ने चोर चोर कहकर चिल्लाना शुरू कर दी। जब तक पुलिसकर्मी युवक को गाड़ी में बैठार आगे बढ़ते तब तक ग्रामीणों ने दौड़ा लिया। पुलिस टीम में शामिल अन्य सदस्य तो मौके से गाड़ी लेकर चले गए, लेकिन मछली शहर थाने के हेड कांस्टेबल धनंजय पाठक को ग्रामीणों ने पकड़कर पीट दिया। इस बीच जब धनंजय ने खुद को मछली शहर थाने का चालक बताया तो ग्रामीणों के बीच से ही कुछ लोगों ने उन्हें छुड़ाकर बैठा लिया। इसकी जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक को भी दी। थोड़ी ही देर बाद भारी संख्या में पहुंची पुलिस ने धनंजय पाठक को वहां से ले गई। इस संबंध में सीईओ अजीत सिंह चौहान ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम गई थी। जहां गांव के कुछ लोगों ने अवरोध उत्पन्न किया। अवरोध उत्पन्न करने वालों को चिन्हित किया जा रहा है। यह भी पता लगाया जा रहा है की अवरोध क्यों उतपन्न किया गया। साभार एचटी।

सांकेतिक चित्र

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
parmartimes@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने