आजमगढ़। जहानागंज थाना की पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले फरार चल रहे बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है। प्रेमी युगल की शादी 27 दिसंबर को तय थी। शादी के दिन किशोर फरार हो गया था।
पीड़िता की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही थी।
रौनापार थाना क्षेत्र की निवासी युवती के बहन का घर जहानगंज थाना क्षेत्र में हैं। बहन के गांव के एक किशोर से उसका प्रेम संबंध था। उसने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया था। दोनों के बीच संबंध की जानकारी होने पर लोगों ने उनकी शादी तय कर दी। 27 दिसंबर को बारात जानी थी। लड़की के परिवार के लोग बारात आने का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान पता चला कि ऐन वक्त पर किशोर फरार हो गया। इसके बाद पीड़िता ने 28 दिसंबर को पुलिस अधीक्षक से मिलकर गुहार लगाई। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। जहानागंज थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बाल अपचारी को मंदे बाजार से हिरासत में लिया गया। साभार एचटी।
![]() |
सांकेतिक चित्र |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
parmartimes@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें