शिवपुरी। रन्नौद थानांतर्गत ग्राम वेदमऊ में एक महिला के साथ उसके ससुराल वाले मारपीट कर रहे थे। जब उक्त महिला की मां बीच-बचाव के लिए बेटी की ससुराल पहुंची तो समधी ने बेटों के साथ मिलकर समधन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया और उसके पैर काट दिए।
महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामला कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। जानकारी के अनुसार बेदमऊ निवासी नबाब सिंह गुर्जर की बेटी कल्लो की शादी गांव में ही राजाराम गुर्जर के बेटे के साथ हुई थी।
शादी के बाद घर परिवार में होने वाले विवादों के क्रम में रविवार को भी कल्लो के घर में कोई कहासुनी हो गई, जिसके चलते ससुराल वाले कल्लो की मारपीट करने लगे। यह बात जब कल्लो की मां रामदेवी को पता चली तो वह अपनी बेटी की ससुराल पहुंच गई।
उसने बीच-बचाव करने के साथ ससुराल वालों को कुछ कह दिया, जिस पर कल्लो के ससुर राजाराम ने अपने बेटे बहादुर, चरण सिंह व जितेंद्र के साथ मिलकर रामदेवी की मारपीट कर दी। तीनों ने न सिर्फ लाठियों से उसे पीटा, बल्कि कुल्हाड़ी से उसके दोनों पैर काट दिए। इससे रामदेवी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। साभार नई दुनिया।
![]() |
सांकेतिक चित्र |
रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें