मोटरसाइकिल सवार अज्ञात हमलावरों ने किन्नर को मारी गोली, CCTV फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

मोटरसाइकिल सवार अज्ञात हमलावरों ने किन्नर को मारी गोली, CCTV फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

गाजीपुर। नंदगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बरहपुर मार्केट से खरीदारी कर घर लौट रहे किन्नर को सोमवार को गोली मारने के मामले में पुलिस ने बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला।

गोली मारने वाले के बारे में पुलिस पता लगाने में जुटी है। उधर गोली से घायल किन्नर की हालत सामान्य है। जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक बरहपुर गांव निवासी गंगा किन्नर उर्फ हर्ष उपाध्याय (24) पुत्र गणेश उपाध्याय सोमवार की शाम को बरहपुर मार्केट से खरीदारी करके लौट रहा था। तभी पीछे से मोटरसाइकिल सवार अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी और फरार हो गए। गोली गंगा किन्नर के बाएं कंधे पर लगी थी और वह जमीन पर गिरकर छटपटाने लगा। गोली की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल किन्नर को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां से घायल को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। नंदगंज थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि किन्नर पर गोली चलाने वाले के बारे में पता लगाया जा रहा है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साभार एचटी।

फाइल फोटो

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
parmartimes@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने