JAUNPUR: साइकिल से कोचिंग जा रही आठवीं की छात्रा से झाड़ी में ले जाकर रेप, केस दर्ज

JAUNPUR: साइकिल से कोचिंग जा रही आठवीं की छात्रा से झाड़ी में ले जाकर रेप, केस दर्ज

जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को साइकिल से कोचिंग जा रही आठवीं की छात्रा को बेहोश कर दुष्कर्म की घटना प्रकाश में आई है। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी विकास वर्मा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

किशोरी पड़ोसी जनपद सुल्तानपुर के अखंडनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसका इलाज सीएचसी सुईथाकला में कराया गया।
अखंडनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी कक्षा आठ की छात्रा है। वह अपने पिता के ननिहाल में रहती है। शनिवार को रोज की तरह सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह साइकिल से कोचिंग पढ़ने जा रही थी। रास्ते में एक युवक सड़क किनारे ही खेत में बोझ बांध रहा था। पीड़िता ने अपने परिजनों को बताया कि युवक के कहने पर वह साइकिल वहीं खड़ी कर बोझ उठाने चली गई। इस बीच युवक ने बगल में स्थित झाड़ी में ले जाकर गले में रस्सी डाल दिया। विरोध करने पर रस्सी खींचकर बेहोश कर दिया और दुष्कर्म किया। होश आने पर वह वापस घर गई तो परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुइथाकलां में ले जाकर उसे भर्ती कराया। आरोपी पीड़िता की साइकिल भी उठा ले गया। घटना की जानकारी मिलते ही नवागत क्षेत्राधिकारी शाहगंज हेमंत कुमार व एसओ संजय सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। इस सन्दर्भ मे क्षेत्राधिकारी शाहगंज हेमंत कुमार का कहना है कि दुष्कर्म का मामला है। तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। साभार एचटी।

सांकेतिक चित्र

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
parmartimes@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने