हैरान करने वाली घटना आई सामने,बेरहम पति ने पत्नी पर ईट से किया जानलेवा हमला,बालकनी से फेंकने का किया प्रयास

हैरान करने वाली घटना आई सामने,बेरहम पति ने पत्नी पर ईट से किया जानलेवा हमला,बालकनी से फेंकने का किया प्रयास

इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में हैरान करने वाली घटना सामने आई है। बेरहम पति का पत्नी को पीटते हुए वीडियो सामने आया है। वह पत्नी को बालकनी से फेंकने की कोशिश कर रहा है।

फेंकने में असफल होने पर चेहरे पर ईंट ही ईंट मार रहा है। महिला की हालत गंभीर है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ प्राणघातक हमले का केस दर्ज किया है। उसकी मां, दूसरी पत्नी और बहन को भी आरोपित बनाया है।

घटना सांवेर रोड स्थित ग्राम नरवल की है। पुलिस ने 30 वर्षीय पूजा परमार की शिकायत पर पति जितेंद्र परमार,पत्नी गायत्री, सास बसंती बाई और ननद पायल के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। रविवार सुबह हुई इस घटना का बुधवार को वीडियो बहुप्रसारित हुआ है। पुलिस ने जितेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भी भिजवा दिया है।

पत्नी आईसीयू में भर्ती

पूजा का आरोप है कि वह दवा लेकर सो रही थी। जितेंद्र व अन्य आरोपित घर आए और विवाद करने लगे। जितेंद्र ने पहले छुरे से हमला किया। इस दौरान उसकी सास, ननद और दूसरी पत्नी ने कहा कि पूजा को मार डाल। जितेंद्र ने बालकनी से फेंकने की कोशिश की। उसने ईंट उठाई और मुंह पर कई वार कर डाले। इस दौरान लोगों की भीड़ जमा हो गई।उसे ललकारा लेकिन वह नहीं माना। पूजा को आइसीयू में भर्ती करवाया गया है। साभार एनडी।

फाइल फोटो

रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने