लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करबट ले ली है। शुक्रवार की रात लखनऊ के कुछ इलाकों में तेज बारिश हुई। जिसके चलते तापमान में भी गिरावट आई है।
मौसम विभाग की मानें तो बारिश का सिलसिला इसी तरह से शनिवार से सोमवार तक चलता रहेगा। लखनऊ में बारिश के साथ ही साथ बिजली गिरने की भी आशंका है। तो वहीं यूपी के कुछ जिलों में ओले गिरने के आसार हैं। मैसम विभाग की माने तो शनिवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 27, न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
सामान्य से ज्यादा बारिश होने के आसार
मौसम विभाग की ओर से दो सप्ताह का पूर्वाअनुमान जारी किया गया है। जिसके मुताबिक लखनऊ और आसपास के कई जिलों में इस साल सामान्य से अधिकन ज्यादा बारिश होगी। ये पूर्वानुमान साल 1970 से 2023 के बीच मौसम विभाग के आंकड़ों का अध्ययन करने के बाद जारी किया गया है। वहीं अप्रैल और मई में बेहद गर्मा पड़ेगी।
बिजली गिरने से एक युवक की मौत
ब्रज में दोपहर बारिश और अंधड़ आई। तो वहीं मथुरा के कुछ इलाकों में ओले गिरने की जानकारी मिली। हीं मैनपुरी में आकाशीय बिजली गिरने से एक आदमी की मौके पर मौत हो गई।
उत्तर भारत में बारिश की स्थिति बनेगी
इससे यूपी, हरियाणा , उत्तराखंड, पंजाब, समेत उत्तर भारत में बारिश की स्थिति बनेगी। इससे पारे में दो-तीन डिग्री का अंतर आएगा। कंपकंपा देने वाली ठंड नहीं पड़ेगी। लेकिन इस दौरान ओलावृष्टि भी हो सकती है। गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान सामान्य औसत से 0. 8 डिग्री सेल्सियस अधिक था। वहीं, बादलों के कारण रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य औसत से 2. 4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। साभार इंडिया न्यूज।
सांकेतिक चित्र |
रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें