Crime: घुमाने के बहाने युवक-युवती को ले गया साथ,जंगल में ले जाकर दोस्तों संग मिलकर किया रेप

Crime: घुमाने के बहाने युवक-युवती को ले गया साथ,जंगल में ले जाकर दोस्तों संग मिलकर किया रेप

आगरा। कैलाश मंदिर (सिकंदरा) के पास जंगल में शनिवार शाम को तीन युवकों ने युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया। एक युवक से पीड़िता की दोस्ती थी। उसने बहाने से बुलाया था। इसके बाद दोस्तों को सौंप दिया।

उन्होंने डरा धमकाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी। इस पर पुलिस को सूचना दी। 24 घंटे में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

18 वर्षीय युवती सिकंदरा क्षेत्र की रहने वाली है। थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक नीरज शर्मा ने बताया कि युवती की दोस्ती गायत्री विहार कालोनी निवासी मोहित से थी। वह उसे 3-4 बार पहले मिलने के लिए बुला चुका था। शनिवार को भी घुमाने की कहकर बुलाया। बाइक पर बैठाकर कैलाश के जंगल में ले गया। जहां दुष्कर्म किया। इसके बाद अपने दोस्त शिवाकुंज निवासी अरविंद और केके नगर निवासी योगेश को बुला लिया। उन्होंने भी दुष्कर्म किया। आरोपी धमकी देने के बाद भाग गए। पीड़िता राहगीरों की मदद से घर पहुंची। अपनी मां को घटना की जानकारी दी। उन्होंने पुलिस को बताया। पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद जांच में जुट गई। युवती को मेडिकल के लिए भेजा गया।

पीड़िता के पास था आरोपी का नंबर
इंस्पेक्टर और बीपीओ प्रदीप कुमार सहित थाना सिकंदरा की पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में लग गई। पीड़िता ने आरोपी मेहित का मोबाइल नंबर बताया था। इस पर पुलिस ने नंबर के बारे में जानकारी जुटाई। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी देखे। सबसे पहले मोहित पकड़ा गया। इसके बाद उसके दोस्तों को भी गिरफ्तार कर लिया। तीनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिए गए। 24 घंटे में पुलिस ने तीनों की गिरफ्तार कर ली। अब मामले में जल्द चार्जशीट भी लगाई जाएगी।

दगाबाज निकाला मोहित
घटना के बाद से पीड़िता दहशत में है। आरोपियों उसे धमकी दी थी। चुप रहने के लिए बोला था। मगर, उसने घर जाकर सारी घटना बताई। हिम्मत दिखाते हुए पुलिस के पास पहुंची। उसने बताया कि एक महीने पहले ही काम के लिए जाते समय मोहित ने दोस्ती की थी। 3-4 बार बात करने के लिए बुलाया था। वह उसके इरादे समझ नहीं पाई। उसने जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया। बाद में उसके दोस्त भी आ गए। साभार ए.यू।

सांकेतिक चित्र 

रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने