मुरादाबाद । जनपद से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। मुरादाबाद जनपद में एक चाची को अपने भतीजे से प्यार हो गया। प्यार परवान चढ़ा तो दोनों एक दूसरे से शारीरिक संबंध बनाने लगे।
एक दिन दोनों को रोमांस करते हुए महिला के पति ने रंगे हाथों पकड़ लिया। उसके बाद महिला अपने भतीजे के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। पति की हत्या करने के बाद वह पुलिस को गुमराह करती रही।
फिलहाल पुलिस ने चाची और भतीजे को गिरफ्तार करते हुए इस मामले का 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया। प्रेमी और उसके चाची द्वारा हत्या किए जाने की बात भी कबूली गई। दोनों को पुलिस ने न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
यह पूरा मामला मुरादाबाद जनपद के भोजपुर थाना क्षेत्र के मेदिनीपुर गांव की है। मेदनीपुर निवासी हरदयाल नामक एक शख्स फैक्ट्री में काम करता था। मंगलवार की रात में वह फैक्ट्री से आने के बाद अपने घर के बाहर सो रहा था।
इसी दौरान उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के दौरान उसकी पत्नी रिंकी और 11 वर्षीय बेटी खुशबू बगल में ही चारपाई पर सो रहे थे। जबकि 4 साल की बेटी खुशी और 8 साल का बेटा कुशल अपनी नानी के पास थे।
सुबह उठने के बाद घटना की जानकारी हुई। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची तो महिला ने बताया कि रात में कुछ लोग आए थे उन लोगों ने ही उसके पति की हत्या कर दी है।
पुलिस मामले की जांच पड़ताल शुरू की लेकिन महिला द्वारा बार-बार बयान बदला जा रहा था। महिला पुलिस को गुमराह कर रही थी। उसके बाद पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ की।
अफेयर के बारे में पता चला तो पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार
पड़ोस के लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि मृतक की पत्नी रिंकी का अफेयर उसके भतीजे सुनेपाल से है। पुलिस जब इस दिशा में जांच शुरू की तो परत दर परत सच्चाई सामने आने लगी। उसके बाद पुलिस ने महिला और उसके भतीजे को गिरफ्तार कर लिया।
कड़ाई से पूछताछ करने पर महिला ने सच्चाई उगल दी। उसने पुलिस को बताया कि उसका उसके भतीजे सुनेपाल से प्रेम संबंध था। इसकी जानकारी उसके पति को हो गई थी और उसका पति इस बात को लेकर झगड़ा करता था।
ऐसे में उसने अपने पति को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। मंगलवार की रात में उसका पति फैक्ट्री से लौट कर आया तो उसे झगड़ा करने लगा। महिला ने कहा कि उसके बाद उसने अपने प्रेमी को बुला लिया।
बुलाने के बाद चारपाई पर सो रहे अपने पति का उसने दुपट्टे से हाथ और पैर बांध दिया। उसके बाद दोनों ने मिलकर हरपाल की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद प्रेमी अपने घर चला गया जबकि रिंकी वहीं पर सोई रही।
फिलहाल, गुरुवार को पुलिस द्वारा इस घटना का खुलासा किया गया। पुलिस द्वारा इस मामले का खुलासा किए जाने के बाद जब लोग पूरी कहानी जाने तो हैरान रह गए। वहीं महिला के तीनों बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। साभार वन इंडिया।
सांकेतिक चित्र |
रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें