प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी को परिजनों ने रंगे हाथों पकड़ा, ईद के बाद दोनों का होगा निकाह

प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी को परिजनों ने रंगे हाथों पकड़ा, ईद के बाद दोनों का होगा निकाह

रामपुर। अजीमनगर थाना क्षेत्र में प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी को परिजनों ने पकड़ लिया। इसके बाद उसे कमरे में बंद कर दिया। शोर शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण भी एकत्र हो गए। फिर दोनों परिवारों के बीच हुई पंचायत में उनका निकाह करने की बात तय की गई।

अजीमनगर थाना क्षेत्र निवासी युवती का बराबर के गांव के युवक से प्रेम प्रसंग था। दोनों लगातार मिलते रहे थे। शनिवार रात प्रेमिका से मिलने प्रेमी उसके घर पहुंच गया। परिजनों को आहट होने पर आरोपी युवक को पकड़ लिया। जिसके बाद उसे कमरे में बंद कर दिया और प्रेमी के परिजनों को फोन करके बुलाया गया।

इस दौरान युवक के परिजनों भी देर रात मौके पर पहुंच गए। देर रात ग्राम प्रधानों की मौजूदगी में पंचायत का दौर शुरू हुआ। इसके बाद दोनों परिवार के लोग ईद के बाद निकाह के लिए सहमत हो गए। रात में ही करीब एक दर्जन लोगों की मौजूदगी में पंचायत हुई। पंचायत के बाद दोनों का ईद बाद निकाह करने की बात तय हुई।

10 दिन से लापता विवाहिता मिली, पति के साथ जाने से किया इनकार

ठाकुरद्वारा क्षेत्र के एक गांव से 10 दिन पहले लापता विवाहिता को पुलिस ने बरामद कर लिया है। थाने पहुंचे पति ने विवाहिता का साथ चलने को कहा तो उसने इनकार कर दिया। विवाहिता का कहना है अब वह वृंदावन जाएगी। इसके बाद विवाहिता अपनी मां के साथ चली गई।

एक गांव निवासी ने 10 दिन पहले थाने में अपनी बहू की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। कहा था कि करीब नौ माह पहले क्षेत्र के ही एक गांव निवासी युवती से उसके बेटे की शादी हुई थी। उसका बेटा अहमदाबाद स्थित एक फैक्टरी में काम करता था। दोनों होली पर घर आए थे।

व्यक्ति ने बताया कि 10 दिन पहले उसकी पुत्रवधू बिना बताए कहीं चली गई थी। तलाशने के बाद भी नहीं मिलने पर उसने पुलिस से मदद की गुहार लगाई। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन से विवाहिता का ढूंढ लिया। जिससे बाद पुलिस विवाहिता को थाने ले आई और उसके परिजनों को सूचना दी।

विवाहिता ने थाने पहुंचे पति और उसके परिजनों के साथ जाने से मना कर दिया। विवाहिता का कहना है कि वह अपनी मर्जी से गई थी और अब वृंदावन जाकर भगवान कृष्ण की भक्ति करेगी। परिजनों के समझाने के बाद भी विवाहिता अपनी जिद पर अड़ी रही। इसके बाद पुलिस ने विवाहिता को उसकी मां के साथ भेज दिया। साभार टीपीएन।

सांकेतिक चित्र 

रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने