एटा । जिले में एक बहू ने अपनी सास की हत्या कर दी। वारदात को आधीरात को अंजाम दिया गया, जब बहू का प्रेमी उससे मिलने आया था। बताया गया है कि सास ने बहू और उसके प्रेमी को एक साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था।
जिसके बाद दोनों ने वृद्धा का गला दबा दिया। ये सब मासूम बच्चे ने देख लिया। उसने बताया कि दादी का गला दबा रखा था और वो तड़प रही थीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वृद्धा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
थाना निधौली कलां क्षेत्र के गांव मुमिया खेड़ा की घटना है। यहा के रहने वाले उदयवीर सिंह उर्फ नत्थू सिंह ने बताया कि उनकी 70 वर्षीय पत्नी बैकुंठी देवी की बेटे योगेश कुमार की पत्नी दुर्गेश ने हत्या कर दी। ये घटना रविवार रात की है। बैकुंठी देवी घर में सो रहीं थीं। आधीरात को पुत्रवधू दुर्गेश से मिलने के लिए उसका प्रेमी आशू आया था।
बताया गया है कि बैकुंठी ने पुत्रवधू को प्रेमी आशू को एक साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। विरोध किया तो दोनों ने वृद्धा पर हमला बोल दिया। दोनों ने वृद्धा का गला दबा दिया, इस दौरान उसकी चीख निकल गई, जिससे पास में सोया हुआ मासूम पोता अर्पित जाग गया। उसने देखा कि दादी का गला दबाया जा रहा है और वो तड़प रहीं हैं। उसने शोर मचाया तब तक बहुत देर हो चुकी थी। वृद्धा की हत्या करने के बाद पुत्रवधू और उसका प्रेमी मौके से भाग निकले।
परिवार के लोगों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि महिला और उसके प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों ने आपत्तिजनक स्थिति में देखने पर ही वृद्धा की गला दबाकर हत्या की है। गले पर चोटों के निशान हैं। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन को सौंप दिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द खुलासा किया जाएगा। साभार ए यू।
फाइल फोटो |
रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें