ढाबे पर चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़;पुलिस ने तीन लड़कियां दो लड़कों के साथ रंगे हाथों पकड़ा

ढाबे पर चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़;पुलिस ने तीन लड़कियां दो लड़कों के साथ रंगे हाथों पकड़ा

इंदौर । जिले से गुजर रहे आगरा बॉम्बे नेशनल हाईवे पर स्थित एक ढाबे पर सेक्स रैकेट चल रहा था। शिकायत मिलने पर पुलिस ने दबिश दी तो मौके से तीन लड़कियां दो लड़कों के साथ रंगे हाथों पकड़ाई।

ये लड़कियां धंधा कर रही थी। इस मामले में पीथमपुर सेक्टर एक थाने की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

ढाबों पर चलता है धंधा

आपको बतादें कि नेशनल हाईवे पर स्थित अधिकतर ढाबों पर रात होते ही धंधा शुरू हो जाता है। यहां ग्राहकों को खुश करने के लिए लड़कियां मौजूद रहती है। ढाबे मालिक द्वारा ही ग्राहकों से पैसा लेकर लड़कियां सुपूर्द की जाती है। पुलिस के पहुंचने या दबिश की जानकारी मिलते ही ढाबे वाले लड़कियों को वहां से गायब कर देते हैं।

युवराज ढाबे पर चल रहा था सैक्स रैकेट

पुलिस को जानकारी मिली की युवराज ढाबे पर सेक्स रैकेट चल रहा है। इसके बाद पुलिस ने पहले मुखबिर के माध्यम से जानकारी ली, फिर खुद ग्राहक बनकर पुलिस पहुंची तो सेक्स रैकेट का फांडा फूट गया। पुलिस ने मौके से तुरंत तीन लड़कियों और दो लड़कों को रंगे हाथों धर दबोचा है।

दो की जगह मिली 3 लडकियां

पुलिस को शिकायत मिली थी कि युवराज ढाबे पर करीब 2 लड़कियां हैं। जो धंधा करती है। लेकिन जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां से तीन लड़कियां पकड़ में आई। संभावना व्यक्त की जा रही है कि यहां धंधा करने वाली और भी लड़कियां हो सकती हैं। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लड़कियों का मेडिकल कराया जा रहा है। इन्हें जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहां से मिले निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। साभार एएनएन।

फाइल फोटो

रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने