थाईलैंड। थाईलैंड में एक महिला नेता चर्चा का विषय बनी हुई है। वजह महिला का अपने ही गोद लिए बेटे के साथ प्रेम संबंध बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 45 साल की प्रापापोर्न चोइवाडकोह का अपने 24 साल के गोद लिए साधु बेटे फ्रा महा के साथ संबंध उजागर हुआ है।
उन दोनों के बीच चल रहे अफेयर की जानकारी महिला नेता के पति को सबसे पहले लगी जब उसने उन दोनों को एक कमरे में जा पकड़ा। पति को पहले से दोनों के बीच अफेयर की भनक लग चुकी थी।
जानकारी यह सामने आई कि दोनों पति-पत्नी ने बेटे फ्रा महा को दो साल पहले ही गोद लिया था। इस खबर के सामने आने के बाद थाइलेंड में सोशल मीडिया लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
क्या है पूरा मामला?
प्रापापोर्न चोइवाडकोह थाईलैंड के सुखोथाई प्रांत की लोकप्रिय राज नेता मानी जाती हैं। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट (एससीएमपी) के मुताबिक उन्हें अपने गोद लिए बेटे के साथ बिस्तर पर पकड़ा गया था। इस मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल है। एक्स पर एक यूजर ने लिखा, “यह बहुत चौंकाने वाली खबर है, अमीरों की दुनिया ऐसी ही होती है।”
एक और यूजर ने लिखा–“यह कितनी गड़बड़ है। यह गोद लेने के बजाय एक लड़के-खिलौना रखने जैसा लगता है। ऐसा तो नाटकों में भी नहीं होता है।”
जब रंगे हाथ पकड़ा तो क्या हुआ?
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पति अपने घर में घुसता है और अपनी पत्नी को गोद लिए बेटे के साथ बिस्तर पर पकड़ लेता है। वह उन दोनों से पूछता है “क्या आप दोनों खुश हैं?” जबकि पत्नी ने अपना बचाव करते हुए दावा किया कि वह ऐसा कुछ नहीं कर रहे थे। महिला नेता वर्तमान में एक स्थानीय चैंबर ऑफ कॉमर्स की अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं और पिछले साल मार्च से डेमोक्रेट पार्टी की सदस्य हैं। साभार जनसत्ता।
देखें वीडियो 👇
https://twitter.com/medyafaresitv/status/1779134316947124498?s=19
फाइल फोटो |
रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें