16 फीट लंबे अजगर ने महिला को निगला;जब अजगर का पेट काटकर देखा गया तो इस हाल में मिली महिला,देखे वीडियो

16 फीट लंबे अजगर ने महिला को निगला;जब अजगर का पेट काटकर देखा गया तो इस हाल में मिली महिला,देखे वीडियो

इंडोनेशिया। एक चौंकाने वाली घटना इंडोनेशिया से सामने आई है, जहां 45 वर्षीय महिला को जिंदा अजगर ने निगल लिया, करीब तीन दिन बीत जाने के बाद पता चला कि महिला पायथन के पेट के अंदर है। यह हादसा मध्य इंडोनेशिया के दक्षिण सुलावेसी राज्य के दक्षिणी राज्य के कलेमपांग गांव में हुआ, जहां 5 मीटर (16 फीट) लंबे अजगर ने महिला को निगला।

इस बात की जानकारी कलेमपांग गांव के मुखिया सुआर्डी रोसी ने मीडिया को दी।

महिला की पहचान फरिदा के रूप में हुई, उसके 4 बच्चे भी हैं। वो गुरुवार रात को अचानक से गायब हो गई थी और फिर दोबारा अपने घर नहीं लौटी, जिसके बाद उसके पति ने सभी ग्रामीणों को अलर्ट किया और खोजबीन शुरू की।

गांव में ही उसके पति को उसका सामान मिलने पर संदेह हुआ और उसने ग्रामीणों को सतर्क कर दिया, जिन्होंने फिर तलाश शुरू की।इसके बाद पास में ही उन्होंने एक अजगर को देखा, जिसका पेट काफी फूला हुआ था। इसके बाद उन सभी ने उस अजगर के पेट के काटने के बारे में गांव के मुखिया से अनुमति ली और फिर जल्द ही ऐसा करते गए तो उन्हें फरीदा का सिर दिखने लगा। धीरे-धीरे काटते गए तो पता चला कि ये तो फरीदा है, लेकिन जब तक वो मिलती, वह पूरी तरह से मृत्यु का शिकार हो गई थी। लेकिन, इस बीच अजगर के पेट के अंदर फरीदा पूरी तरह कपड़ों में पाई गई।

हालांकि, अभी तक इस तरह की कई घटना इंडोनेशिया में सामने आ चुकी हैं, जहां अजगर ने कई लोगों को निगला और वो सभी बाद में मृत पाए गए। अब ऐसे में प्रशासन हरकत में आ गया है। साभार लोकमत।
देखे वीडियो 👇
https://twitter.com/snehamordani/status/1799481535634231620?s=19

फाइल फोटो

रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने