जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र सिगरामऊ के बहरीपुर-बटाऊबीर मार्ग पर मेढ़ा मोड़ के पास बुधवार की शाम करीब छह बजे कुछ लोगों ने इनामीपुर के पूर्व प्रधान पत्य प्रकाश तिवारी को गोली मार दिया।
इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार के लोग सीएचसी बदलापुर ले गए, जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इस मामले में दो नामजद और एक अज्ञात के विरूद्ध तहरीर दी गई है।
परिजनों के अनुसार, पुराने विवाद को लेकर गांव के ही एक व्यक्ति से सत्यप्रकाश का मंगलवार की शाम को विवाद हुआ था। हालांकि विवाद शांत हो गया था। बुधवार को 45 वर्षीय सत्य प्रकाश मेढ़ा मोड़ के पास एक दुकान पर खड़े थे तभी बाइक से आए तीन लोगों ने सत्यप्रकाश को लक्ष्य करके फायरिंग कर दी। इस घटना में सत्यप्रकाश के हाथ में और पेट में गोली लगी। आस पास के लोगों की सूचना पर पहुंचे परिवार के लोगों ने सत्य प्रकाश को बदलापुर सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से डॉक्टर ने रेफर कर दिया। घटनास्थल का सीओ बदलापुर अरविंद वर्मा ने जायजा लिया। साभार एचटी।
![]() |
सांकेतिक चित्र |
रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें