होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ , पुलिस ने नौ लड़कियां समेत 11 लोगों को दबोचा,सभी लड़कियां बंगाल की

होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ , पुलिस ने नौ लड़कियां समेत 11 लोगों को दबोचा,सभी लड़कियां बंगाल की

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। यहां पुलिस की टीम ने नौ लड़कियां समेत 11 लोगों को दबोचा है। जिसमें होटल का मालिक और उसका मैनेजर भी शामिल है।

बताया जा रहा है कि नौ लड़कियां समेत 11 लोगों को दबोचा सभी लड़कियां  पश्चिम बंगाल की है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना राजधानी रांची के चुटिया के स्टेशन रोड स्थित होटल रॉयल रेजिडेंसी का है। जहां पुलिस को सूचना मिली थी कि यहां बड़े पैमाने पर देह व्यापार का कारोबार चल रहा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर यहां छापामार कार्रवाई की और 9 लड़कियों समेत 11 लोगों को दबोचा है।

होटल मालिक बंगाल से लाता था लड़कियां

बताया जा रहा है कि होटल का मालिक प्रिंस पश्चिम बंगाल से लड़कियों को लाता था और देह व्यापार कराता था। पकड़े गए सभी लोगों से चुटिया थाने में पूछताछ की जा रही है। बता दें रांची में पुलिस सेक्स रैकेट के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है।

सेक्स रैकेट का कई होटल से कनेक्शन

पूछताछ में पता चला है कि रांची में चल रहे सेक्स रैकेट का बंगाल से कनेक्शन है। पिछले दिनों हुई कार्रवाई में कुल 55 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की जांच में ये बात भी सामने आई है कि कई होटल का भी इस रैकेट से कनेक्शन है। इसी आधार पर कई होटलों के खिलाफ पुलिस के द्वारा पूर्व में कार्रवाई की गई है।

ऑनलाइन होता था पैसों का लेनदेन

पुलिस के अनुसार, ग्राहकों को होटल में ही बुलाया जाता है। लड़कियों को रखने के लिए विशेष कमरा भी होटल में बनवाया गया था। पुलिस जब होटल में छापेमारी के लिए पहुंची तो होटल के कई कमरों से लड़कियां निकल कर भागने लगीं, लेकिन पुलिस ने सभी को पकड़ लिया। पुलिस को इनके मोबाइल की जांच से कैश के लेनदेन की जानकारी मिली है। पूछताछ के दौरान पकड़ी गईं लड़कियां लगातार अपना बयान बदल रहीं हैं। पुलिस के द्वारा लड़कियों को पूछताछ के लिए महिला थाना ले जाया गया है। साभार आईबीसी 24.

फाइल फोटो 

रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने