थाना परिसर में ही महिला पर उसी के बेटे ने केरोसिन डालकर लगा दी आग,70 फीसद तक झुलसी महिला, देखें वीडियो

थाना परिसर में ही महिला पर उसी के बेटे ने केरोसिन डालकर लगा दी आग,70 फीसद तक झुलसी महिला, देखें वीडियो

अलीगढ़। खैर थाना परिसर में मंगलवार को एक महिला पर उसी के बेटे ने केरोसिन डालकर आग लगा दी। महिला करीब पांच मिनट तक आग से झुलसती रही। पुलिसकर्मियों ने मिट्टी आदि डालकर आग को बुझाया।

महिला 70 फीसद तक झुलस गई है। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे जेएन मेडिकल कालेज सेंटर में रेफर किया गया है।

खैर क्षेत्राधिकारी ने बताया कि महिला को आग लगाने के तत्काल बाद उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। उसके बेटे से पूछताछ की जा रही है। सूचना पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया गया।

पति की मौत के बाद मायके रह रही थी महिला

पुलिस के अनुसार इगलास क्षेत्र के मोहकमपुर निवासी हेमलता की शादी खैर क्षेत्र के गांव दरकन की नगरिया में हुई थी। पति राजबहादुर सिंह की कई वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है। इसके बाद महिला मायके चली गई थी। कुछ माह पहले फिर से ससुराल में आकर रहने लगी।

महिला ने जेठ-देवर पर लगाया छेड़छाड़ का मुकदमा

इस दौरान जेठ और देवर ने रहने से मना किया तो महिला ने उन पर छेड़छाड़ व मारपीट का मुकदमा भी कर दिया था। पुलिस ने हस्तक्षेप किया, जिसके बाद महिला अपने बेटे गौरव के साथ ससुराल के मकान के एक हिस्से में रह रही थी।

गौरव ने लगा दी अपनी मां को आग

इसके बाद ससुराल पक्ष के लोग इसे खाली कराने पर अड़े थे। इसी को लेकर दोनों में विवाद चल रहा था। थाने में दो दिन वार्ता चल रही थीं। मंगलवार को भी दोनों पक्षों में बात हो रही थीं। तभी गौरव ने अपनी मां को आग लगा दी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। साभार जेएनएन।

देखें वीडियो 👇
https://x.com/pandeyriya0607/status/1813161731050320350?s=19

फाइल फोटो

रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने